Categories: Other

भाषा मिली है तो मौन नहीं रहना चाहिए : प्रो. चितरंजन

Estimated reading time: 1 minute

‘लौटेंगे हम एक दिन’ काव्य संग्रह का विमोचन, साहित्यकारों ने सराही प्रो. शिव शरण दास की रचनाधर्मिता

गोरखपुर। वरिष्ठ शिक्षाविद्, वैज्ञानिक एवं साहित्यकार प्रो. (डॉ.) शिव शरण दास के नवीन काव्य संग्रह ‘लौटेंगे हम एक दिन’ का सोमवार को सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में विमोचन हुआ। युवा चेतना समिति की ओर से आयोजित समारोह में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) पूनम टंडन ने अतिथियों के साथ कृति का विमोचन किया। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वेद प्रकाश पाण्डेय ने की।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि साहित्य समाज की संवेदना और वैचारिक चेतना को पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रो. दास की कृति में वैज्ञानिक चिंतन और साहित्यिक संवेदना का सुंदर समन्वय है। यह जीवन के प्रति विश्वास जगाती है।
प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने कहा कि कृति लोकमंगल और सामाजिक दायित्व की भावना से अनुप्राणित है। प्रो. चितरंजन मिश्र ने कहा कि जिनके पास भाषा है, उन्हें मौन नहीं रहना चाहिए। रणविजय सिंह ने कहा कि संग्रह में अपने समय और समाज की धड़कन महसूस होती है। पुष्पदंत जैन ने कृति की सहज भाषा, मानवीय संवेदना और आशावादी स्वर की सराहना की।
प्रो. शिव शरण दास ने कहा कि ‘लौटेंगे हम एक दिन’ उनका दूसरा काव्य संग्रह है। साहित्य उनके लिए सामाजिक कुरीतियों, भ्रष्टाचार और आडंबर के विरुद्ध अभिव्यक्ति का माध्यम है। उन्होंने बुद्धिजीवियों से समाज और देश के सकारात्मक उत्थान के लिए मुखर होने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने अपनी चुनिंदा कविताओं का पाठ भी किया।
वक्ताओं ने बताया कि प्रो. दास के निर्देशन में 14 शोधार्थियों ने शोध पूरा किया है। उनके 90 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और रसायन विज्ञान से संबंधित आठ पुस्तकें प्रकाशित हैं। विश्वविद्यालय परिसर में 11 हजार से अधिक सागौन एवं नीम के पौधों के रोपण व संरक्षण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
समारोह में प्रो. चितरंजन मिश्र, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, रणविजय सिंह, पुष्पदंत जैन, ज्योति प्रकाश मस्कारा, प्रो. आमोद कुमार राय समेत शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में प्रकाशक सौरभ कुमार सिंह ने आभार जताया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को समय से पूरा करें अधिकारी : डीएम

मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…

16 hours ago

ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत

MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…

2 days ago

प्राचीन भारतीय कला में धर्म-दर्शन और मानवीय संवेदनाओं का समन्वय, गोरखपुर में प्रो. ध्यानेन्द्र दुबे ने बताए कला के विविध आयाम

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…

2 days ago

भारतीय ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया आक्रांताओं ने : मुख्यमंत्री

बोले सीएम योगी- ज्ञान की धरोहर को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और…

2 days ago

गोरखपुर में एसपी उत्तरी राजेश गुनावत ने संभाला कार्यभार

वीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस ऑफिस पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध…

3 days ago