Categories: Other

आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से विश्व शक्ति बन रहा भारत : डॉ. वोहरा

Estimated reading time: 1 minute

रोटरी के ‘लम्हे’ में भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के प्रतिनिधियों का संगम 

गोरखपुर। भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ राजनयिक, विभिन्न देशों में भारत के राजदूत रह चुके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सलाहकार रहे डॉ. दीपक वोहरा ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता जरूरी है। इन तीन शक्तियों को अपनाकर भारत आज विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है।
रविवार को होटल रैडिसन ब्लू में रोटरी क्लब गोरखपुर के आतिथ्य में आयोजित बहु-जिला सम्मेलन ‘लम्हे : जहां दिल मिलते हैं’ में ‘लोक-छवि एवं शांति’ विषय पर बोलते हुए डॉ. वोहरा ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने में सक्षम और संकल्पबद्ध है। भारत का उद्देश्य दुनिया को केवल ताकत दिखाना नहीं, बल्कि अपनी उपलब्धियों से उदाहरण प्रस्तुत करना है।


उन्होंने भारत की विदेश नीति, आर्थिक प्रगति, तकनीकी क्षमता और बढ़ते वैश्विक प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अपनी प्रगति के साथ विश्व कल्याण की भावना को भी आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।
सेवा से बनती है रोटरी की पहचान
सम्मेलन में रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक रोटेरियन कमल सांघवी, रोटरी पब्लिक इमेज कोऑर्डिनेटर रोटेरियन बिंदु सिंह, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी, डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग और डिस्ट्रिक्ट 3292 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन विष्णु बी. कार्की समेत भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के प्रतिनिधि शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि रोटरी की लोक-छवि केवल प्रचार से नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, पारदर्शिता, विश्वसनीयता और सकारात्मक कार्यों से बनती है। विश्व शांति के लिए संवाद, सद्भाव, परस्पर सम्मान और सेवा की भावना को जरूरी बताया गया।


रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीर आर्य ने कहा कि ‘लम्हे’ विभिन्न प्रदेशों और देशों से आए रोटेरियनों के विचारों, मित्रता और सेवा-संकल्प को एक मंच पर लाने का प्रयास है। सचिव रोटेरियन शुभेंदु श्रीवास्तव ने अतिथियों और प्रतिनिधियों का आभार जताया।
स्मारिका का हुआ विमोचन
सम्मेलन में विशेष स्मारिका ‘लम्हे : जहां दिल मिलते हैं’ आकर्षण का केंद्र रही। इसके मुख्य संपादक डॉ. शिव शरण दास और संपादक रोटेरियन इंजीनियर आशुतोष मिश्र रहे। स्मारिका में रोटरी की सेवा यात्रा, सामाजिक सरोकार, वरिष्ठ नेतृत्व के संदेश और विभिन्न सेवा परियोजनाओं को स्थान दिया गया।
आयोजन में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनूप अग्रवाल, सतीश राय, रामपाल सिंह, मनीष जायसवाल, संजीव अग्रवाल, संचित श्रीवास्तव, अमित ओझा, आशुतोष द्विवेदी, अखिलेश ओझा, आशुतोष मिश्र, डॉ. एसएस दास, पीडी जैन, हरिनंदन श्रीवास्तव, एमपी कंदोई, अरविंद विक्रम चौधरी, चारु चौधरी समेत बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

कैंपियरगंज में सपा का शक्ति प्रदर्शन पड़ा भारी, साधु यादव समेत 40 पर मुकदमा

गोरखपुर। कैंपियरगंज क्षेत्र में रविवार को सपा नेता साधु यादव ने बिना अनुमति जुलूस निकालकर…

7 hours ago

राजघाट में राप्ती नदी किनारे गिरा गुंबद गिरा, दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ के खिलाफ मुकदमा

जिला अस्पताल में 45 मिनट तक नहीं मिली  एंबुलेंस, भड़का अधिवक्ताओं का आक्रोश गोरखपुर। राजघाट…

15 hours ago

शिक्षा में राजनीति का स्थान नहीं, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से गढ़ें भविष्य: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सैफई होत्सव व बग्घी पर खर्च रकम शिक्षा में लगती तो लाखों बच्चों का भविष्य…

1 day ago

प्रो. केपी सिंह बने गोरखपुर विश्वविद्यालय के नए कुलपति

तीन वर्ष का होगा कार्यकाल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रह चुके हैं कुलपति गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय…

2 days ago

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, लड्डू गोपाल को झुलाया पालने में

https://youtu.be/vXpO_n1YpqE?si=1k9XkUXQZUNalBV- गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव…

3 days ago

गंभीरनाथ प्रेक्षागृह का किराया घटा, अब सस्ते में मिलेगा भव्य मंच

 जीडीए ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के किराए में की बड़ी कटौती, बड़े हाल की…

3 days ago