Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बा स्थित श्रीश्री त्रिदेवा धाम मंदिर परिसर में बुधवार को हलषष्ठी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। क्षेत्र की सैकड़ों व्रती महिलाएं पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचीं और सामूहिक रूप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मंदिर के पुजारी पंडित राधेश्याम द्विवेदी ने व्रती महिलाओं को हलषष्ठी व्रत की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि हलषष्ठी व्रत भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के स्मरण में किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रद्धापूर्वक व्रत करने और कथा सुनने से संतान पर आने वाले संकट दूर होते हैं तथा उन्हें दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि हलषष्ठी केवल उपवास और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व भी है।
व्रती महिलाओं की सुविधा को देखते हुए श्रीश्री त्रिदेवा धाम मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में टेंट, दरी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सामूहिक पूजा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर संतान के उज्ज्वल भविष्य और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की।
गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…
चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार गोरखपुर। भाजपा ने…
गोरखपुर। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए…
गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…