Categories: News

किन्नर समाज को सनातन धर्म से जोड़ने के प्रस्ताव को मिली सहमति, चारधाम से लौटे किरन बाबा का गोरखपुर में भव्य स्वागत

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। किन्नर समाज को सनातन धर्म से जोड़ने के प्रस्ताव को महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और किन्नर समाज से जुड़े अन्य सभी लोगों ने पास कर दिया है। प्रस्तावक किरन नंद गिरी बाबा सोमवार को चारधाम की यात्रा से गोरखपुर लौटे। उनके आगमन पर युवा दर्पण की नैना सिंह सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, अमिता गुप्ता, नेहा त्रिपाठी सहित अन्य लोगो ने किरन नंद गिरी बाबा का भव्य स्वागत किया। ढोल- नगाड़ों की बीच पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर गोलघर के तमाम व्यापारी भी मौजूद रहे।

हमारे लिए यजमान ही सबकुछ
गोरखपुर किन्नर समाज की महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी बाबा ने कहा कि हम लोगों का अपना कोई नहीं है। हमारे लिए यजमान ही सब कुछ होते हैं। स्वागत से अभिभूत किरन नंद ने खुशी जताई। हर साल छठ पूजा में यजमानों के लिए तीन दिन निर्जल व्रत रखकर सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। इस दौरान उनके आवास पर भारी भीड़ जुटती है। लॉक डाउन में जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मास्क, सेनिटाइजर और अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया था। सामाजिक कार्य में प्रमुख भागीदारी निभाने वाली किरन बाबा सभी के लिए सुलभ हैं। इस दौरान पंडित नरेंद्र उपाध्याय ज्योतिषाचार्य, मधु सोनकर, सुमन पांडेय, शकुंतला, श्वेता,निहारिका त्रिपाठी और किन्नर समाज की शिल्पा, सिंदूर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

जेईई एडवांस में मोहन सिंह ने हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक, आईआईटी खड़गपुर में मिला कंप्यूटर साइंस

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 13 छात्रों ने जेईई मेन्स और तीन ने जेईई एडवांस में…

6 hours ago

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

1 week ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

1 week ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

1 week ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago