विदेशों से आए लोग जरूर कराएं कोरोना की जांच : सीएमओ

Estimated reading time: 1 minute

– ‘मेरा कोविड केंद्र’ एप डाउनलोड कर नजदीकी केंद्र पर पहुंचें

– चरगांवा और जिला अस्पताल के पास 24 घंटे कोविड जांच की सुविधा

– यूनाइडेट किंगडम से आए लोगों के लिए शासन ने जारी किये हैं विशेष दिशा-निर्देश

गोरखपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने जिले में विदेशों से आए सभी लोगों से अपील की है कि वह खुद आगे आकर कोरोना की जांच अवश्य करवाएं। इसके लिए मेरा कोविड केंद्र एप डाउनलोड कर लें और नजदीकी कोरोना जांच केंद्र पर पहुंचें। चरगांवा और जिला अस्पताल के पास 24 घंटे कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध है। इन दोनों स्थानों पर कभी भी कोरोना जांच करायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि शासन की तरफ से यूनाइटेड किंगडम और किसी अन्य देश से यूनाइटेड किंगडम होते हुए वापस लौटे लोगों के संबंध विशेष दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। यह भी निर्देश है कि जो लोग 25 नवम्बर के बाद यूनाइटेड किंगडम से वापस आए हैं या 25 नवम्बर से आठ दिसम्बर के बीच किसी अन्य देश से यूनाइटेड किंगडम होते हुए लौटे हैं तो इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को अवश्य दे दें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अगर ऐसे लोगों को खांसी, बुखार या सांस लेने में कठिनाई संबंधित दिक्कत हो तो वह अनिवार्य तौर पर कोविड जांच करवा लें। ऐसे लोग हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5145 से भी संपर्क कर सकते हैं। विदेशों से आए ऐसे लोगों के लिए आगमन के 14 दिन तक के लिए कुछ और भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है। यूरोपिय यूनियन के देशों समेत यूनाइटेड किंगडम में कोविड वायरस के नये स्ट्रेन की सूचना को देखते हुए एहतियातन यह सावधानी बरतना नितांत आवश्यक है। विशेष जानकारी के लिए इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के नंबर 0551-2201796, 0551-2202205 और 0551-2204196 पर भी कॉल की जा सकती है।

इन नियमों का करना होगा पालन

• 14 दिन की क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने तक अथवा कोविड जांच रिपोर्ट आने तक (दोनों में जो बाद में हो) घर से बाहर नहीं निकलना है।
• घर में एक पृथक कमरे में रहना है।
• पृथक शौचालय का इस्तेमाल करना है।
• घर में भी हर समय ट्रिपल लेयर्ड मॉस्क का इस्तेमाल करें।
• बार-बार साबुन से हाथ धोएं और एल्कोहल बेस्ड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago