Categories: Latest News

ऑन लाइन कोरोना टीकाकरण रजिस्ट्रेशन के नाम पर जालसाज कर रहे काल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Estimated reading time: 1 minute

– किसी अंजान काल पर ना बताएं ओटीपी, सिर्फ गवर्नमेंट और प्राइवेट को किया गया है रजिस्टर्ड

गोरखपुर। कोरोना वैक्सीन की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर जालसाज लोगों के बैंक अकाउंट की डिटेल जुटाकर ठगी कर रहे हैं। इस तरह के मामले सामने आने के बाद एडीजी जोन दावा शेरपा ने सभी जिलों एसएसपी और एसपी को पत्र जारी कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी ने कहा है कि साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए कहीं से न तो कोई कॉल की जा रही है और न ही जनसामान्य का पंजीकरण किया जा रहा है। अभी तक सिर्फ सरकारी और निजी क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की प्रामाणिक सूची के आधार पर उन्हीं का पंजीकरण हुआ है। अगर पंजीकरण करने के लिए कोई कॉल आए तो किसी भी प्रकार की जानकारी देने की आवश्यकता नहीं है। टीकाकरण पंजीकरण के नाम पर जानकारी देने वाले साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ऐसे प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं जिनमें कोविड टीकाकरण पंजीकरण के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है, हालांकि जनपद में ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है। फिर भी लोगों का सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि फ्रॉड करने वाले कोविड टीकाकरण पंजीकरण के नाम पर फोन करके आधार कार्ड और ई-मेल आईडी का विवरण मांगते हैं। आधार कार्ड का विवरण देने के बाद उसके वेरीफिकेशन के नाम पर ओटीपी की मांग करते हैं। जैसे ही सामने वाला व्यक्ति ओटीपी देता है, आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते से रकम उड़ जाती है। इसलिए टीकाकरण के नाम पर फोन के जरिए कोई भी विवरण मांगा जा रहा हो तो उपलब्ध करवाने की आवश्यकता नहीं है।

नए साल का जश्न मनाएं पर रहें सतर्क, लापरवाही पड़ सकती है भारी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नए साल के जश्न में कोविड व्यवहार की ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना अभी गया नहीं है। शारीरिक दूरी, मास्क का उपयोग न करने और हाथों की साफ-सफाई पर ध्यान न देने से लोग कोविड की जद में फिर से आ सकते हैं। इसलिए नए साल पर सार्वजनिक स्थानों पर जश्न मनाने से बचें। बिना मॉस्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं। समय-समय पर हाथों को साबुन, पानी या सैनेटाइजर से साफ करते रहें। अगर कोविड का कोई भी लक्षण नजर आए तो तत्काल जांच करवा लें। अगर पास-पड़ोस में कोई विदेश से आया हो तो उसे भी कोविड जांच के लिए प्रेरित करें। लोगों का अभिवादन हाथ मिला कर और गले मिलकर न करें। घर में बाहर से आने वाली चीजों को समुचित तरीके से साफ-सफाई करके ही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहयोग से ही इस बीमारी का उन्मूलन हो पाएगा, इसलिए अभी सभी को सतर्क रहना होगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

7 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

7 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

8 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago