Categories: CrimeLatest News

लॉकडाउन: शादी समारोह में कराया आर्केस्ट्रा डांस तो दर्ज होगा मुकदमा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। लॉकडाउन के दौरान मांगलिक कार्यक्रमों शादी, वरक्षा, तिलकोत्सव आर्केस्ट्रा डांस कराया तो केस दर्ज होना तय है। एडीजी जोन अखिल कुमार ने जोन के सभी जिलों के आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शासन ने लॉकडाउन के लिए जो दिशा — निर्देश जारी किए हैं। उसमें ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं है लिहाजा पुलिस ऐसे आयोजनों के आयोजकों पर केस दर्ज कर कार्रवाई अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करे।

आर्केस्ट्रा के बीच खूब लहरा रहे असलहे
लॉकडाउन के बीच लगन सीजन में लोग मांगलिक कार्यक्रम संपन्न करा रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग आर्केस्ट्रा डांस का आयोजन भी कर रहे। डांस के दौरान मनबढ़ असलहा लहराते हुए महिला कलाकारों के साथ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। खोराबार थाना क्षेत्र के रामलखना और बड़हलगंज की घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। खोराबार पुलिस ने तमंचा लहराने वाले वन माफिया शिवशरन, विजय राजभर और धर्मेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

एडीजी ने दिए निर्देश
विभिन्न मामलों को देखते हुए एडीजी अखिल कुमार ने निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे समस्त प्रकरणों में जहां पर बुकिंग कराकर डांस का आयोजन किया जा रहा है। वहां के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करे। उन्होंने कहा है कि ऐसे किसी भी प्रकरण में कोई लापरवाही न की जाए। असलहों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

19 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

19 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago