Categories: CrimeLatest News

गोरखपुर: वर्दी पहन बर्थ- डे पार्टी में लगाया ठुमका, थाने से पुलिस लाइन पहुंच गए ‘स्टार’ सिपाही

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर चर्चा में रहने वाले सिपाहियों की गलती भारी पड़ गई। वर्दी में डांस का वीडियो वायरल होने पर गोला थाने में तैनात दोनों सिपाहियों को एसएसपी डा. सुनील गुप्ता ने लाइन हाजिर कर दिया है। एक बर्थ डे पार्टी में खाने के बाद दोनों ने डांस करते हुए वीडियो बनाया था।

वीडियो बनाने का शौक, सुर्खियों में रहते दोनों सिपाही
गोला थाने के हलका तीन में विवेक कुमार चार में प्रदीप कुमार तैनात थे। टिॅक- टॉक पर वीडियो बनाना उनका शौक है। दोनों अक्सर वीडियो बनाया करते हैं। लेकिन इस बार वर्दी में वीडियो बनाकर विभागीय कार्यवाही में फंस गए। पुलिस मैन्युअल अनुसार वर्दी पहन कर डांस या कोई वीडियो नहीं बना सकते हैं। अतिउत्साही सिपाहियों ने स्टार बनने के चक्कर मे वीडियो बनाया तो खुद ही उसे वायरल कर दिया। मामला थाना पर आने के एसओ ने बतौर सजा सिपाहियों को हलका से हटा दिया। फिर भी यह मामला दबा नहीं और हरियाणा के टिक -टॉक स्टार की एक कर्मचारी को पिटाई करने का वीडियो वायरल होने पर ये भी सामने आ गया।एसपी साउथ विपुल श्रीवास्तव को किसी ने इसकी जानकारी दी। एसपी ने कहा कि अगर वर्दी में वीडियो बनाया है तो असंवैधानिक है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वीडियो देखने के बाद एसपी साउथ ने एसएसपी डा. सुनील गुप्ता को रिपोर्ट दी। शुक्रवार की रात दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago