Categories: Crime

48 घंटे प्रभावित रहेगा 112, मुसीबत में डॉयल करें 1073

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। लखनऊ में कोरोना की वजह से पुलिस की इमरजेंसी सेवा यूपी डॉयल 112 पर असर पड़ा है। कॉल सेंटर पर तैनात कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से प्रभावित पाए जाने की वजह से यूपी 112 के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम और प्रयागराज कॉल सेंटर में आपात कॉल में कॉल अटेंड करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान डॉयल 48 घंटे तक प्रभावित रहेगा। सेवा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इमरजेंसी में यूपी 112 नंबर पर काल कनेक्ट न होने की दशा में सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म, 1073 नंबर डॉयल कर लोग पुलिस की मदद ले सकते हैं। 112 टेक्निकल टीम के सर्वर एरिया बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

एडीजी असीम अरुण ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी लोग टेक्निकल टीम के हैं जो सर्वर एरिया में काम करते हैं। सभी के उपचार कराने की व्यवस्था की गई है। सीएमओ लखनऊ की सलाह के अनुसार 48 घंटे के लिए बिल्डिंग को बंद करके सैनिटाइज किया जाएगा। पाजिटिव पाए गए 5 व्यक्तियों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और उनकी टेस्टिंग कराई जाएगी। 48 घंटे के लिए सभी व्यक्तियों को बिल्डिंग से बाहर रखा जाएगा। इसलिए सभी नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि कॉल न मिलने पर हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर सूचना दें। जिले के कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए 1073 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

यहां मिलेगी मदद
Twitter: @112UttarPradesh / Call 112
Facebook page: @112UttarPradesh / Call 112
Instagram: @112UttarPradesh / Call 112
व्हाट्सएप नंबर 7570000100 और 7233000100 पर ले सकते हैं मदद
डॉयल 1073 नंबर भी काल करके सूचना देते हुए मदद मांगी जा सकती है

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

24 minutes ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

36 minutes ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

53 minutes ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

24 hours ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago