गोरखपुर के रक्तवीर: “पुलिस मित्र” बढ़ा रहे वर्दी का मान, कमा रहे नाम, अजनबियों से बना रहे खून का रिश्ता

Estimated reading time: 1 minute

● आशुतोष मिश्र
www.chaipanchayat.com
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की मदद में जोन के युवा पुलिस कर्मचारी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अपनों की रुसवाई के बीच पुलिस वाले जहां वर्दी का फर्ज ​का निभा रहे हैं। वहीं अंजान लोगों के साथ भी खून का रिश्ता जोड़कर मिसाल बन रहे हैं। गोरखपुर के रक्तवीर रोजाना न किसी न​ किसी को खून देकर यूपी पुलिस का मान बढ़ाने में लगे हैं। एक माह के भीतर सिपाही से लेकर दरोगा तक ने करीब 15 अंजान लोगों को ब्लड देकर उनकी जिंदगी बचाने में मदद की। गोरखपुर पुलिस में शामिल इन ​सिपाहियों की सभी सराहना कर रहे हैं।

पुलिस मित्र को देते सूचना, हो जाता ब्लड का इंतजाम
यूपी पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल, दरोगा सहित अन्य लोगों ने पुलिस मित्र नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना लिया है। इस ग्रुप से जुड़े हुए लोग सोशल मीडिया पर नजर रखते हैं। पूरे यूपी में कहीं पर भी किसी को ब्लड की जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए टीम के मेंबर पहुंच जाते हैं। इस ग्रुप से ज्यादातर रेयरेस्ट ब्लड ग्रुप वाले पुलिसकर्मी जुड़े हुए हैं। कोई सूचना आने पर टीम के सदस्य एक फार्म भरवाते हैं। इसके बाद उसे ही ग्रुप के जरिए शेयर करते हुए लोगों से खून देने की अपील करते हैं। यदि पब्लिक के बीच से कोई स्वैच्छिक रक्तदाता नहीं मिला तो पुलिसकर्मी खुद बाहर जाकर ब्लड डोनेट कर देते हैं। कोविड संक्रमण काल में पुलिस कर्मचारियों ने प्लाज्मा भी दिया है.

हर महीने चार से पांच लोगों की हो जाती मदद
​पुलिस मित्र से जुड़े गोरखपुर जोन आफिस में तैनात मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी के दुर्घटना में घायल होने, आपरेशन होने या अन्य किसी जरूरत पर पुलिस मित्र से जुड़े हुए लोग सहयोग के लिए पहुंचते हैं। हमारी टीम मामूली औपचारिकता के बाद लोगों को ब्लड मुहैया कराती है। करीब— करीब हर माह हम लोग चार से पांच लोगों को ब्लड डोनेट कर देते हैं।

टीम में शामिल रेयरेस्ट ब्लड ग्रुप वाले पुलिसकर्मी
पुलिस मित्र से जुड़े कांस्टेबल और दरोगा आमतौर पर किसी भी मदद करते हैं। लेकिन इनकी कोशिश रहती है कि रेयेरेस्ट ब्लड ग्रुप जैसे कि बी निगेटिव, एबी निगेटिव, ओ निगेटिव और ए निगेटिव जैसे ब्लड की जरूरत पर लोगों की मदद की जाए। यूपी डॉयल— 112 में तैनात शिवाबुंज मिश्र, महिला कांस्टेबल अंकिता कुमार, कुलदीप कौर, अविनाश राय, परवेज अहमद, राहुल कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, सुशील कुमार चौधरी, जितेंद्र पांडेय, दरोगा धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनूप कुमार तिवारी, पीआरवी जवान यशपाल यादव सहित कई लोग ब्लड डोनेट कर चुके हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago