संकट अभी टला नहीं, सभी रहे सतर्क : एडीजी अखिल कुमार

Estimated reading time: 1 minute

— मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

— कोरोना काल में मीडिया के कार्यों की सराहना, सबने बढ़ाया मान

गोरखपुर। कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट होकर युद्ध लड़ रही है। इसमें हमारे डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, मीडियाकर्मी और अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स ने कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने इन सभी योद्धाओं को सम्मानित कर सबका मान बढ़ाया है। अभी हम भयावह स्थिति से बाहर निकल आए हैं लेकिन संकट पूरी तरह से टला नहीं है। सभी लोग वैक्सीन लगवाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।


ये बातें एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने कहीं। वह बुधवार को बैंक रोड स्थित होटल विवेक में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की ओर से आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संक्रमण काल में कोरोना योद्धाओं ने जो कार्य किए वह सबके लिए अनुकरणीय है। इसे सबको बताने की जरूरत है, ताकि लोग इनसे प्रेरणा ले सकें।
मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात काम करने वाले सभी फ्रंट लाइन वर्कर और मीडिया कर्मियों के कार्यों की सराहना की। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान कई ऐसे मामले आए जब अस्पताल में भर्ती लोगों को खून नहीं मिल रहा था। परेशान लोगों ने सहायता मांगी तो पुलिसकर्मियों ने खून देकर उनकी जान बचाई। नगर निगम की टीम ने भी बखूबी अपना काम किया। सफाईकर्मी हमारे लिए देवता से कम नहीं है।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा जब मैंने ज्वाइन किया तब कोरोना संक्रमण चरम पर था। नगर निगम के अफसर, कर्मचारी, प्रवर्तन बल और सफाईकॢमयों पूरी टीम की मदद से इस चुनौती से निपटा गया। आगे की चुनौतियों को लेकर हम तैयार हैं।

इनको किया गया सम्मानित
– दिनेश कुमार पी, एसएसपी
– अविनाश सिंह, नगर आयुक्त
– सोनम कुमार, एसपी सिटी
– राजेश सिंह, एडीएम फाइनेंस
– डा. सुधाकर पांडेय, सीएमओ
– डा. वीएन अग्रवाल
– डा. रत्नेश तिवारी
– डा. गगन गुप्ता
– डा. डीके राय
– गौतम गुप्ता, आपदा विशेषज्ञ
– फादर साबू, निदेशक फातिमा हास्पिटल
– प्रांजल तुलस्यान, नाइन फाउंडेशन
– राजेश मणि, मानव सेवा संस्थान
– करुणेश द्विवेदी – सामाजिक कार्यकर्ता
– राजेश नेभानी, थोक वस्त्र वेलफेयर सोसायटी
– आरजे प्रीति, रेडियो सिटी
– इत्यानन्द पांडेय, जटेपुर चौकी प्रभारी
– शैलेश मणि त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता
– अखिलेश पांडेय
– शिवहर्ष द्विवेदी
– नीरज श्रीवास्तव
– संजीव चंद
– टीम पुलिस मित्र
– उमेश वर्मा
– प्रेम पराया

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. मुमताज खान और वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पराया ने किया। इस अवसर पर कमलेश सिंह, एसपी सिंह, मुनव्वर रिजवी, एसके पांडेय, मोहम्मद इमरान, जेपी दुबे, आशुतोष मिश्र, डॉ. राम प्रताप विश्वकर्मा, रामगोपाल द्विवेदी, उमेश पाठक, गजेंद्र त्रिपाठी, अभयानंद त्रिपाठी, कंचन, ओंकार द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago