Estimated reading time: 0 minutes
चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार
गोरखपुर। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र में संगठन की नई टीम के जरिये बड़ा बदलाव किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने गुरुवार शाम नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें करीब 78 प्रतिशत नए चेहरों को जगह मिली है। पिछली टीम के केवल सात नेताओं को ही दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। नए चेहरों को तरजीह देने के साथ ही पार्टी ने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन का दायरा भी बढ़ाया गया है।
नई टीम में क्षेत्रीय महामंत्री के पद तीन से बढ़ाकर चार, उपाध्यक्ष के आठ से बढ़ाकर 10 और क्षेत्रीय मंत्री के आठ से बढ़ाकर 10 किए गए हैं। क्षेत्रीय कार्यसमिति में भी सदस्यों की संख्या पांच से बढ़ाकर 15 कर दी गई है। इस तरह गुरुवार को घोषित सूची में 40 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। छह पदों पर अभी घोषणा बाकी है। इन पदों के भरने के बाद क्षेत्रीय टीम में कुल 47 पदाधिकारी हो जाएंगे।
नवीन को प्रमोशन, सत्येंद्र सिन्हा भी बने महामंत्री
पिछली कार्यकारिणी में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रहे डा. बच्चा पांडेय नवीन को पदोन्नत करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे डा. सत्येंद्र सिन्हा को भी महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। गोरखपुर के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और मऊ के भास्कर निषाद को भी क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है।
पिछली कार्यकारिणी में क्षेत्रीय महामंत्री रहे सुनील गुप्ता को इस बार क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं कार्यसमिति सदस्य रहीं नेहा मणि आर्य को फिर इसी पद की जिम्मेदारी मिली है। सहजानंद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहते सह मीडिया प्रभारी रहे ध्रुव श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
राधेश्याम पांडेय, संजीव राय, हरिचरण कुशवाहा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, अरजीत सिंह, गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल, जयप्रकाश शाही और राजेंद्र प्रसाद पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
क्षेत्रीय महामंत्री
डा. बच्चा पांडेय नवीन, डा. सत्येंद्र सिन्हा, गोरखपुर के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और मऊ के भास्कर निषाद को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
क्षेत्रीय मंत्री
रणविजय चौहान, राजेश पाल चौधरी, हरिकेश गुप्ता, कन्हैया पासवान, बब्लू प्रसाद बेलदार, वैभव पांडेय, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, ध्रुव श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि और बृजेश राम त्रिपाठी को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।
क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य
सुनील गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सेतुभान राय, लालजी त्रिपाठी, सज्जनमणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, शिवसागर तिवारी, नेहा मणि आर्य, मनीष सिंह, श्रीकृष्ण सिंह किशन, अंबुज शाही, रामपाल सिंह, डा. आरडी सिंह, नवनीत नंदन मिश्र और अंशुमान जायसवाल को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
छह पदों पर अभी होना है फैसला
क्षेत्रीय टीम के छह पद अभी रिक्त रखे गए हैं। इनमें कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी और दो सह मीडिया प्रभारी के पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यकारिणी का आकार 47 पदाधिकारियों तक पहुंच जाएगा।
पिछली टीम से इस बार बड़ा कुनबा
पिछली क्षेत्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित कुल 32 लोग थे। इस बार घोषित पदाधिकारियों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। कार्यसमिति के पदों में सबसे अधिक विस्तार किया गया है। पदों की संख्या बढ़ाने के पीछे संगठन में अधिक नेताओं को जिम्मेदारी देने के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति मानी जा रही है। नए चेहरों की बड़ी संख्या से भाजपा ने क्षेत्र में संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने का संकेत भी दिया है।
गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…
गोरखपुर। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए…
गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…
20 अगस्त से शुरू हुई सुविधा, अब तक 106 सैंपल की जांच गोरखपुर। जिला महिला…