Categories: Politics

2027 में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 सीटों पर भाजपा दर्ज करेगी जीत : विनोद राय

Estimated reading time: 1 minute

‘पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व व मजबूत बूथ संगठन के दम पर बनेगी लगातार तीसरी सरकार’
गोरखपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकप्रिय एवं परिश्रमी नेतृत्व तथा बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
मंगलवार को छात्रसंघ चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद राय ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त है। पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। इसी का परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल चाहे जितने प्रयास कर लें, भाजपा को रोक नहीं पाएंगे। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और पार्टी पहले से अधिक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
अपने गृह जनपद आजमगढ़ में भाजपा के पिछले प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी वहां नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में हुए विकास कार्यों और लगातार बढ़ रहे जनाधार के कारण भाजपा को व्यापक समर्थन मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को गोरखपुर क्षेत्र की सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रदेश, क्षेत्र और जिला संगठन की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सम्मेलन से बूथ स्तर के संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी तथा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में गोरखपुर में सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस से कहासुनी

गोरखपुर। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत…

9 hours ago

सीपीआर की जानकारी बचा सकती है जान, एम्स में चला जन-जागरूकता अभियान

गोरखपुर। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) सीपीआर दिवस के अवसर पर एम्स गोरखपुर के बाल…

9 hours ago

तीन दिन तक नहर में फंसी गर्भवती डॉल्फिन का सफल रेस्क्यू, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 52 किमी दूर राप्ती नदी में छोड़ा गया

https://youtu.be/C83c1KpsGJc?si=5MKhQldgKTDiJIq4 गोरखपुर/महराजगंज। त्रिवेणी नदी से भटककर देवरिया नहर में पहुंची और तीन दिनों से फंसी…

1 day ago

रोटरी क्लब ने पौधारोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से रविवार को…

2 days ago

झमाझम बारिश भी नहीं डिगा सकी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हौसला, 243 ने दी बेल्ट परीक्षा

गोरखपुर। झमाझम बारिश के बीच भी जिले के 243 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं…

2 days ago

23 जुलाई से गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर दौड़ेंगे वाहन, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

टीपीनगर से पैडलेगंज तक 2.658 किमी लंबे फ्लाईओवर से जाम से मिलेगी राहत, नेपाल-बिहार जाने…

2 days ago