Categories: Latest NewsPolitics

चुनावी नतीजों ने साबित किया ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Estimated reading time: 1 minute

– बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न उपचुनावों में भाजपा की जीत, मोदी जी की नीतियों पर जनता की मुहर*

– मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में जीत के लिए संगठन, सरकार और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा तथा उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन चुनाव परिणामों ने ‘मोदी हैं तो मुमकिन है’ के नारे को चरितार्थ किया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर है।

मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जीत बेहतरीन ‘टीम वर्क’ का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के साथ बूथ केवल के उन लाखों कार्यकर्ताओं ने ‘संगठन ही सेवा’ के भाव को आत्मसात करते हुए काम किया। परिणाम स्वरूप, भाजपा ने बिहार विधानसभा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 07 सीटों के उपचुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की।
दोहराया गया 2017 का इतिहास
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणामों को एक बार फिर से दोहराया है। आज के उपचुनाव ने भविष्य के चुनाव परिणामों का संकेत दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी उपचुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों के जीत का अंतर 17000 से 32000 तक है। यह बताता है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपना विश्वास बरकरार रखा है। यह दिनों-दिन और मजबूत होता जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों को जनता के बीच ले जाने वाले कार्यकर्ताओं ने कोरोना कालखंड के बीच अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस तरह काम किया, वह अभिनन्दनीय है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago