Categories: Latest News

योगी सरकार की पहल, आंगनबाड़ी लाभार्थियों को मिलेगा दूध पाउडर और घी

Estimated reading time: 1 minute

– कोटेदार के बजाए स्‍वयं सहायता समूह की महिलाएं आंगनबाड़ी तक पहुंचाएंगी पुष्‍टाहार पैकेट

– सोमवार से लाभार्थियों को मिलना शुरू हो जाएंगे पुष्‍टाहार के पैकेट

– प्रदेश की 1.64 करोड़ आंगनबाड़ी लाभार्थियों को मिलेगा तोहफा

– दिवाली से पहले योगी सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी लाभार्थियों को दिया बड़ा तोहफा

(www.chaipanchayat.com)

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार दिवाली पर प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़े लाभार्थियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार की ओर से लाभार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍ता का पौष्टिक आहार उपलब्‍ध कराया जाएगा। अभी तक आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़ी लाभार्थियों को कोटेदार के माध्‍यम से पुष्‍टाहार उपलब्‍ध कराया जाता था। अब सरकार की ओर से आंगनबाड़ी से जुड़ी गर्भवती महिलाओं, शिशुओं व बालिकाओं को दूध पाउडर, दही व घी भी दिया जाएगा।

राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीवि‍का मिशन से जुड़े स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं की महिलाएं पुष्‍टाहार के यह पैकेट पैक करके आंगनबाड़ी केन्‍द्रों तक पहुंचाने का काम करेंगी। इससे स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं से जुड़ी महिलाएं भी रोजगार मिलने से आत्‍मनिर्भर बनेंगी । यही नहीं, स्‍वयं सेवी समूह की महिलाएं पुष्‍टाहार की गुणवत्‍ता भी जांचेंगी।

उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1.89 लाख आंगनबाड़ी केन्‍द्र हैं। जहां पर 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को शिक्षा देने के साथ, किशोर युवतियों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति कार्यकर्ता व सहायिकाओं के माध्‍यम से की जाती है। आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर लाभार्थियों को अब चावल, दाल व गेहूं के साथ दूध पाउडर, दही, घी भी उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा। इससे प्रदेश भर के आंगनबाड़ी केन्‍द्रों से जुड़ी 1.64 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। लखनऊ में 2015 आंगनबाड़ी केन्‍द्र हैं। जहां पर 1.60 लाभार्थियों को कोटेदारों के माध्‍यम से राशन उपलब्‍ध कराया जाता था।

सोमवार से राष्‍ट्रीय आजिवि‍का मिशन से जुड़ी स्‍वयं सहायता समूह की महिलाएं कोटेदार के यहां से राशन लेकर उसको पैक करेंगी। इसके अलावा वह दूध पाउडर, दही व घी के अलग पैकेट बनाएंगी। इन पैकेटों को वह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर जाकर सौपेंगी। जहां से कार्यकत्रियां उन पैकेटों को लाभार्थियों तक पहुंचाएंगी। इसमें राष्‍ट्रीय ग्रामीण अजिवि‍का मिशन व बाल विकास पुष्‍टाहार विभाग व खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग बराबर की जिम्‍मेदारी निभाएंगे। लखनऊ में सोमवार से इस योजना की शुरुआत की जाएगी। दिवाली तक पुष्‍टाहार के पैकेट सभी लाभार्थियों तक पहुंचा दिए जाएंगे।

राष्‍ट्रीय ग्रामीण अजिवि‍का मिशन के उपायुक्‍त स्‍वत: रोजगार सुख राज बंधु बताते हैं कि कंपनियों से जो पुष्‍टाहार मिलता था वह पहले कोटेदारों के माध्‍यम से सीधा आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर जाता था। अब स्‍वयं सहायता समूह की महिलाएं पुष्‍टाहार का पैक करके आंगनबाड़ी केन्‍द्रों तक पहुंचाएंगी। फरूर्खाबाद के 178 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर 3 हजार के करीब लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago