फ्री में चाहिए आयुष्मान कार्ड तो पढ़िए पूरी खबर, 10 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों के लिए मार्च में एक खास मौका मिलने जा रहा है । जिले में 10 मार्च से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवारा का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें उनका आयुष्मान कार्ड (गोल्डेन कार्ड) निःशुल्क बनाया जाएगा। इतना ही नहीं, मौके पर सेहत के जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्ड के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर वीएलई द्वारा 30 रुपये के शुल्क लिये जाने का प्रावधान है जो निःशुल्क होगा। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से इस दौरान लगने वाले शिविरों तक पात्र लाभार्थी लाए जाएंगे। जहां पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं हैं, वहां रोजगार सहायकों अथवा पंचायती राज विभाग या ग्राम्य विकास विभाग के क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की सहायता ली जाएगी। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने शासनादेश की पुष्टि की है।

– 10 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा आयुष्मान पखवारा
– आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से कैम्प तक लाए जाएंगे लाभार्थी
– जहां आशा और आंगनबाड़ी नहीं हैं वहां रोजगार सहायकों या अन्य कार्मिकों की ली जाएगी मदद

डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक लाभार्थी परिवार के मुखिया के नाम से पर्ची तैयार की जाएगी, जिसमें मुखिया का नाम, कैंप स्थल का नाम और तिथि अंकित होगा। यह पर्ची कैंप के एक दिन पहले आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लक्षित लाभार्थी परिवार को दी जाएगी। परिवार को यह भी बताया जाएगा कि कैंप स्थल पर आधार कार्ड तथा राशन कार्ड अथवा परिवार पंजिका की नकल या प्रधानमंत्री का पत्र लेकर उपस्थित होना है। कैंप के दिन यह कार्यकर्ता लाभार्थी परिवार को फोन के जरिये पुनः स्मरण भी कराएंगे। अगर यह कैंप हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजित किया जाता है तो स्वास्थ्य जांच वहीं होगी। जो कैंप अन्यत्र होंगे, वहां निकटतम पीएचसी-सीएचसी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
आयुष्मान भारत की समन्वयक डॉ संचिता ने जानकारी दी कि जनपद में 306698 लाभार्थी परिवारों के सापेक्ष 120702 परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस पखवाड़े के दौरान शत प्रतिशत परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराने का प्रयास है ताकि सभी को योजना का लाभ मिल सके।

आयुष्मान कार्ड के फायदे
– इस कार्ड के ऱखने से अस्पताल पहुंचने पर लाभार्थी का करीब घंटों का समय बच जाता है।
– अगर यह कार्ड है तो आरोग्य मित्र वेरीफाई कर मरीज का तुरंत इलाज शुरू करवा देते हैं।
– कार्ड पर क्यूआर कोड होता है जिसे स्कैन करके तुरंत लाभार्थी का वैरीफिकेशन हो जाता है।
– सामान्य दिनों में भी तीस रूपये देकर किसी भी जनसेवा केंद्र से लाभार्थी यह कार्ड बनता है, अभियान में यह सुविधा निःशुल्क होगी।
– मरीजों को इलाज में सहूलियत देने के मकसद से कार्ड की व्यवस्था लागू की गयी है।

तैयार होगा माइक्रोप्लान

आयुष्मान पखवारे के आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना और माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा। सभी संबंधित को दिशा-निर्देशित किया गया है कि शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी की जाए। कैम्प का आयोजन पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों की किये जाने की योजना है। कैम्प स्थल पर बिजली, पानी के साथ स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

– डॉ. सुधाकर पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago