Categories: Politics

गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर फिर खिलेगा कमल! भाजपा ने 2027 के लिए कसी कमर

Estimated reading time: 1 minute

विनोद राय बोले- हर सीट भाजपा के पाले में लाने का लें संकल्प, जनार्दन तिवारी ने दिया 2017 से बड़ी जीत का लक्ष्य; बूथों पर उतरेगा संगठन

गोरखपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ भाजपा ने गोरखपुर में चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने अब अपना पूरा फोकस बूथ की मजबूती और संगठन की सक्रियता पर केंद्रित कर दिया है। मंगलवार को रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में गोरखपुर जिले के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और मंडल प्रवासियों की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। हर बूथ को कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम से लैस करने के साथ ही मंडल स्तर पर प्रवास और बैठक का कार्यक्रम तय किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 का लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि गोरखपुर की हर विधानसभा सीट एक बार फिर भाजपा के पाले में आनी चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।
उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी नेतृत्व की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश मिल चुके हैं। अब दो, तीन और चार सितंबर को निर्धारित मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्तिकेंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर स्थानीय रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
2022 की सफलता दोहराने की चुनौती
विनोद राय ने कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर समेत मंडल के सभी जिलों में भाजपा को शत-प्रतिशत सफलता मिली थी। अब 2027 में इस प्रदर्शन को दोहराना ही नहीं, बल्कि संगठन की ताकत के दम पर इसे और मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि जिले की सभी सीटों पर भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे गोरखपुर के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ेगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परचम प्रदेश और देश में और मजबूती से लहराएगा।
भाजपा ने बूथ को बनाया चुनावी रणनीति का केंद्र
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अब करीब 100 दिन शेष हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व का पूरा ध्यान बूथ की मजबूती पर है। कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। संगठन में जहां भी कोई कमी या पेंच ढीला है, उसे समय रहते दुरुस्त करना होगा। पार्टी नेतृत्व ने गोरखपुर के कार्यकर्ताओं को 2027 में 2017 से बड़ी जीत दिलाने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को हासिल करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
तीन दिन मंडलों में चलेगा विशेष अभियान
भाजपा की रणनीति अब मंडल से लेकर बूथ तक संगठन को सक्रिय करने की है। दो से चार सितंबर तक मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्तिकेंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्ष आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। बूथवार संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारी को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा।
बैठक का संचालन अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया।
इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक डा. सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व जिला महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डा. आरडी सिंह, डीसीएफ चेयरमैन गुलाब रघुवर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, मीडिया संपर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक सिद्धार्थ शंकर पांडेय, जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद व डा. योगेश प्रताप सिंह, अभियान सह संयोजक एवं जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार मिश्र व राकेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ल, हरिकेश राम त्रिपाठी, ब्रह्मानंद शुक्ल, कृष्णपाल सिंह, गीतांजलि श्रीवास्तव, डा. सदानंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, जिला मंत्री मनोज सिंह सैंथवार, मंजू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, अनिल कुमार, अखंड प्रताप शाही, अमरनाथ पासवान, चंदन त्रिपाठी, बलवीर यादव, उपेंद्र पासवान, राम प्रवेश तिवारी, अनिल प्रजापति समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल प्रवासी उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर को लेकर सरकार को घेरा, बोले- पहले नेपाल जाते थे बिना पासपोर्ट, अब गोरखपुर ही बना दिया स्पेन

एम्स की व्यवस्था को लेकर भी साधा निशाना; बेरोजगारी और पेपर लीक को बताया युवाओं…

12 hours ago

गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़: चोरी के आरोपी के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और दो वाहन बरामद

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने…

24 hours ago

गोरखपुर के 233 गांवों में अब मानचित्र पास करेगा जीडीए, तीन नगर पंचायतों को भी राहत; खोराबार में बदले आवासीय योजनाओं के नाम

गोरखपुर में 233 नए गांवों और तीन नगर पंचायतों में अब मानचित्र स्वीकृति का रास्ता…

1 day ago

डीडीयू विश्वविद्यालय परिसर में बनी ‘युवा चेतना वाटिका’, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया लोकार्पण

गोरखपुर में युवा चेतना समिति की पहल से विश्वविद्यालय परिसर को मिलेगा हराभरा और आकर्षक…

2 days ago

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी कामयाबी, रोजाना 1.50 लाख लीटर दूध का संग्रहण; 73 हजार महिलाएं जुड़ीं

श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ से 1200 गांवों की महिलाएं जुड़ीं, तीन साल में 300…

2 days ago

अक्टूबर में होगा पितामह सम्मेलन, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर होगी चर्चा

तैयारी बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तय, शोधार्थी करेंगे वरिष्ठों की समस्याओं का अध्ययन गोरखपुर।…

3 days ago