Categories: Crime

गोरखपुर में पुलिस मुठभेड़: चोरी के आरोपी के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और दो वाहन बरामद

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जंगल धूषण के पास मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आत्मसमर्पण के लिए कहने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुमताज अहमद उर्फ राजू पुत्र शफीक अहमद, निवासी निजामपुर चौराहा, थाना तिवारीपुर, गोरखपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के दो सफेद धातु के सिक्के, 2,200 रुपये नकद, दो दोपहिया वाहन, एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
जंगल धूषण के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 की रात करीब 2:20 बजे पिपराइच थानाध्यक्ष अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ जंगल धूषण के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंटी थेफ्ट सेल के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और गंभीर घटनाओं से जुड़े आरोपियों की चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान पादरी बाजार की ओर से दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने यूटर्न लेकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूटी सवार गिर गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिसकर्मी को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
फायरिंग में कांस्टेबल हनुमान यादव घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली आरोपी मुमताज अहमद के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर गया। वहीं दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया।
घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पिपराइच ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर किया गया।
तीन चोरी के मुकदमों में था वांछित
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी थाना पिपराइच में दर्ज तीन मुकदमों से संबंधित है। इनमें मु0अ0सं0 330/2026, मु0अ0सं0 268/2026 और मु0अ0सं0 236/2026 शामिल हैं। बरामद सामान के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही शस्त्र बरामदगी के संबंध में एक अन्य अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।
14 मुकदमे दर्ज होने का पुलिस का दावा
पुलिस के मुताबिक, मुमताज अहमद उर्फ राजू के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, मादक पदार्थ, हथियार और अन्य आपराधिक धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ पिपराइच, रामगढ़ताल, शाहपुर, गुलरिहा, कैंट, राजघाट और खजनी थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी
चोरी के दो सफेद धातु के सिक्के
2,200 रुपये नकद
दो दोपहिया वाहन
एक देशी तमंचा
एक खोखा कारतूस
एक जिंदा कारतूस

कार्रवाई में एंटी थेफ्ट सेल के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय, पिपराइच थानाध्यक्ष अनूप सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत पिपराइच पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोरखपुर की सभी विधानसभा सीटों पर फिर खिलेगा कमल! भाजपा ने 2027 के लिए कसी कमर

विनोद राय बोले- हर सीट भाजपा के पाले में लाने का लें संकल्प, जनार्दन तिवारी…

4 hours ago

चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर को लेकर सरकार को घेरा, बोले- पहले नेपाल जाते थे बिना पासपोर्ट, अब गोरखपुर ही बना दिया स्पेन

एम्स की व्यवस्था को लेकर भी साधा निशाना; बेरोजगारी और पेपर लीक को बताया युवाओं…

12 hours ago

गोरखपुर के 233 गांवों में अब मानचित्र पास करेगा जीडीए, तीन नगर पंचायतों को भी राहत; खोराबार में बदले आवासीय योजनाओं के नाम

गोरखपुर में 233 नए गांवों और तीन नगर पंचायतों में अब मानचित्र स्वीकृति का रास्ता…

1 day ago

डीडीयू विश्वविद्यालय परिसर में बनी ‘युवा चेतना वाटिका’, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया लोकार्पण

गोरखपुर में युवा चेतना समिति की पहल से विश्वविद्यालय परिसर को मिलेगा हराभरा और आकर्षक…

2 days ago

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी कामयाबी, रोजाना 1.50 लाख लीटर दूध का संग्रहण; 73 हजार महिलाएं जुड़ीं

श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ से 1200 गांवों की महिलाएं जुड़ीं, तीन साल में 300…

2 days ago

अक्टूबर में होगा पितामह सम्मेलन, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर होगी चर्चा

तैयारी बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तय, शोधार्थी करेंगे वरिष्ठों की समस्याओं का अध्ययन गोरखपुर।…

3 days ago