Categories: Education

डीडीयू विश्वविद्यालय परिसर में बनी ‘युवा चेतना वाटिका’, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया लोकार्पण

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर में युवा चेतना समिति की पहल से विश्वविद्यालय परिसर को मिलेगा हराभरा और आकर्षक स्वरूप

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू विश्वविद्यालय) परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने की दिशा में एक और पहल हुई है। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘युवा चेतना वाटिका’ का लोकार्पण कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवा चेतना समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय के प्रति पूर्व छात्रों के आत्मीय जुड़ाव और सामाजिक दायित्व का प्रेरक उदाहरण बताया।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि युवा चेतना समिति से जुड़े सदस्य इसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। शिक्षा पूरी करने के बाद भी उनका विश्वविद्यालय से जुड़ाव बना हुआ है और वे अपने संस्थान के विकास में योगदान दे रहे हैं। परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने के लिए समिति की ओर से किया गया प्रयास सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति भविष्य में मनोविज्ञान एवं भूगोल विभाग सहित विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों को समृद्ध बनाने में भी सहयोग करेगी।
योगदान देने वालों का हुआ सम्मान
युवा चेतना वाटिका के निर्माण में योगदान देने वाले शिल्पकार डॉ. देवानंद गुप्ता और सनी साहनी तथा मनोविज्ञान विभाग के सहयोगी सुरेंद्र कुमार, अमित और विशाल को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार ने कुलपति एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
तीन दशक से विश्वविद्यालय से जुड़ी है युवा चेतना समिति
युवा चेतना समिति के वरिष्ठ संरक्षक प्रो. शिवशरण दास ने कहा कि समिति का दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से करीब तीन दशक पुराना आत्मीय संबंध है। इस दौरान समिति की ओर से विश्वविद्यालय के हित में कई रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा चेतना वाटिका का निर्माण विश्वविद्यालय को हराभरा, सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में समिति का एक और सार्थक प्रयास है।
उन्होंने बताया कि समिति की ओर से विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के लिए भी सहयोग प्रदान किया गया है। भविष्य में भी विश्वविद्यालय से जुड़े रचनात्मक कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

नंबर वन वाटिका बनाने का संकल्प
छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार और युवा चेतना समिति के संयुक्त प्रयास से युवा चेतना वाटिका को आदर्श स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम सभी मिलकर युवा चेतना वाटिका को विश्वविद्यालय की नंबर वन वाटिका बनाएंगे।”
कार्यक्रम का संचालन युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने किया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णिमा सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में युवा चेतना समिति के संरक्षक डॉ. विमल कुमार मोदी, डॉ. पीपी गुप्ता, हर्षवर्धन शाही, अशोक महर्षि, डॉ. आलोक सिंह, अर्जुन बलानी, इंजी. अजय कुमार जायसवाल, सुधांशु चंद्र, महेश गर्ग, मनोज कुमार सिंह, विजय आनंद ‘कक्कू’, रीता मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रो. विस्मित पालीवाल, प्रो. उमेश त्रिपाठी, प्रो. एसके सिंह, प्रो. शरद मिश्रा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राम कीर्ति सिंह, डॉ. निहर्ष श्रीवास्तव, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. प्रदीप राजौरिया, डॉ. गौरी शंकर, डॉ. प्रियंका गौतम, डॉ. कुशलनाथ मिश्रा और डॉ. प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं युवा चेतना समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोरखपुर के 233 गांवों में अब मानचित्र पास करेगा जीडीए, तीन नगर पंचायतों को भी राहत; खोराबार में बदले आवासीय योजनाओं के नाम

गोरखपुर में 233 नए गांवों और तीन नगर पंचायतों में अब मानचित्र स्वीकृति का रास्ता…

12 hours ago

गोरखपुर में महिला दुग्ध उत्पादकों की बड़ी कामयाबी, रोजाना 1.50 लाख लीटर दूध का संग्रहण; 73 हजार महिलाएं जुड़ीं

श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ से 1200 गांवों की महिलाएं जुड़ीं, तीन साल में 300…

18 hours ago

अक्टूबर में होगा पितामह सम्मेलन, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर होगी चर्चा

तैयारी बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तय, शोधार्थी करेंगे वरिष्ठों की समस्याओं का अध्ययन गोरखपुर।…

2 days ago

सच्चाई उजागर करना ही सच्ची पत्रकारिता : हर्षवर्धन शाही

पत्रकारिता के पहरेदार को पालतू बनाने का प्रयास हुआ, दबाव से मुक्त होकर निभाएं पत्रकारिता…

2 days ago

परेशान मत हों, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएंगे : मुख्यमंत्री

लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की फरियाद, अधिकारियों…

2 days ago

कानून से खिलवाड़ किया तो धज्जियां उड़ाने में देर नहीं लगेगी : योगी

सीएम ने बशारतपुर में कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण, 130.73 करोड़ की 170 विकास परियोजनाओं…

3 days ago