Estimated reading time: 1 minute
तैयारी बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा तय, शोधार्थी करेंगे वरिष्ठों की समस्याओं का अध्ययन
गोरखपुर। वरिष्ठ नागरिकों की पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए अक्टूबर 2026 में पितामह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर के एक होटल में युवा चेतना समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के संरक्षक प्रो. शिवशरण दास ने की।
बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए आयोजन को प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए सदस्यों ने सुझाव दिए। तय किया गया कि सम्मेलन में आमंत्रित 80 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और 75 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं से दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थी संवाद करेंगे। संवाद के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य, पारिवारिक, आर्थिक और मानसिक समस्याओं के साथ ही उनके सामने आने वाली अन्य जटिलताओं की जानकारी जुटाकर उसका अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर सरकार को ज्ञापन भेजकर वरिष्ठ नागरिकों के हित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा।
सम्मेलन में ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, जो जीवन के चतुर्थ चरण में आने वाली चुनौतियों का सहजता से सामना करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके अनुभवों और जीवन जीने के तौर-तरीकों को साझा कराया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी और अन्य वरिष्ठ नागरिक भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
बैठक में सदस्यों ने पितामह सम्मेलन को समय की आवश्यकता बताते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन के आयोजन के लिए समिति की घोषणा भी की गई।
आयोजन समिति में पूर्व रेल अधिकारी रणविजय सिंह को संरक्षक, पुष्पदंत जैन को आयोजन अध्यक्ष, डॉ. जेके लाल को सदस्य, प्रो. शिवशरण दास को कार्यक्रम संयोजक, डॉ. विमल कुमार मोदी को सह संयोजक और अर्जुन वालानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्रो. अनुभूति दुबे, अचिंत्य लाहिड़ी, डॉ. कुशल नाथ मिश्रा और राजेश कुमार पाण्डेय को समिति में शामिल किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों के रूप में रामपाल सिंह, विनोद प्रकाश पाण्डेय, जगदीश लाल, प्रमोद द्विवेदी, आलोक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार जायसवाल, राजन श्रीवास्तव, डॉ. एसपी सिंह, रंगकर्मी अशोक महर्षि, राहुल कुमार दुबे, मनोज कुमार सिंह और विजय आनंद कक्कू सहित अन्य उपस्थित रहे।
पत्रकारिता के पहरेदार को पालतू बनाने का प्रयास हुआ, दबाव से मुक्त होकर निभाएं पत्रकारिता…
लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की फरियाद, अधिकारियों…
सीएम ने बशारतपुर में कल्याण मंडपम का किया लोकार्पण, 130.73 करोड़ की 170 विकास परियोजनाओं…
जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित…
बोले मुख्यमंत्री- शिक्षा से कौशल, नवाचार और उद्यमिता तक बनेगी विकास की नई राह यूपी…
चौरी चौरा(गोरखपुर)। रक्षाबंधन के उल्लास के बीच चौरीचौरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल…