Categories: Utility

राखी के साथ आत्मनिर्भरता का उपहार, 5,000 से अधिक महिलाओं को मिला सम्मान

Estimated reading time: 0 minutes

चौरी चौरा(गोरखपुर)। रक्षाबंधन के उल्लास के बीच चौरीचौरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल ने समारोह को खास बना दिया। डुमरी खुर्द मेन रोड स्थित मां उत्सव लान में आयोजित ‘राखी से रोजगार तक’ निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण एवं नारी सम्मान समारोह में पांच हजार से अधिक महिलाओं की सहभागिता रही। निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। मशीन पाकर महिलाओं के चेहरों पर आत्मनिर्भर बनने का उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कमलेश पासवान रहे। भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय की विशेष मौजूदगी ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भरा। आयोजन में महिलाओं को अपने हुनर के जरिये स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।
एसके शर्मा ने कहा कि नारी को सम्मान के साथ हुनर और उसे आगे बढ़ाने के लिए साधन देना जरूरी है। सिलाई मशीन महिलाओं को घर से रोजगार शुरू करने का अवसर देगी। यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है।
मुख्य अतिथि कमलेश पासवान ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। जब महिला के हुनर को रोजगार का माध्यम मिलता है तो उसका लाभ पूरे परिवार को मिलता है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ समाज भी सशक्त होता है।

समारोह में चौरीचौरा नगर पंचायत अध्यक्ष सनी जायसवाल, अजय पासवान, धर्मेंद्र पासवान, राजमंगल पासवान, धर्मेंद्र यादव, नगीना यादव, रवि राज, दीपू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

खेलों से गढ़ेगा युवा शक्ति का भविष्य, गोरखपुर में गूंजा पीएम मोदी का संदेश

एमजीयूजी में ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ संवाद में युवाओं ने जाना खेलों…

12 hours ago

स्थापना दिवस पर विशेष : रोजगारपरक शिक्षा और चिकित्सा की नई राह दिखा रहा एमजीयूजी

पांच वर्षों में 12 से बढ़कर 53 हुए पाठ्यक्रम, एमबीबीएस-बीएएमएस से लेकर नर्सिंग, कृषि, फार्मेसी…

19 hours ago

स्टंटबाज से गैंगस्टर बना गुड्डू ढाढ़ी, बाइक के हुनर ने पहुंचाया अपराध की दुनिया में

गोरखपुर। कभी रेसर बाइक बनाने और तेज रफ्तार से बाइक चलाने का शौक रखने वाला…

21 hours ago

बघाड़ में विधायक ई. सरवन निषाद ने सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली-पानी से जुड़े मामलों पर तत्काल पहल के निर्देश

चौरी चौरा (गोरखपुर)। बघाड़ में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली,…

1 day ago

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजे रास्ते

- अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत - मस्जिदों में हुई परचम कुशाई,…

2 days ago

कुशीनगर में 76.32 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल रोजगार एवं औद्योगिक जोन

हाटा के पट्टन व सोनबरसा में भूमि चिह्नित, उद्योग-रोजगार के साथ कौशल विकास और उद्यमिता…

2 days ago