Estimated reading time: 1 minute
20 अगस्त से शुरू हुई सुविधा, अब तक 106 सैंपल की जांच
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में अब ब्लड की जांच के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में 38 लाख रुपए की लागत से लगाई गई सिक्टपल AI-100 मशीन से ब्लड की माइक्रोस्कोपिक जांच 3 से 5 मिनट में पूरी हो रही है। अधिकतम 30 मिनट में रिपोर्ट तैयार कर रोगी के व्हाटसएप नंबर पर भेजी जा रही है। 20 अगस्त से शुरू हुई इस सुविधा से अब तक 106 सैंपल की जांच हो चुकी है।
इस मशीन का फायदा खासतौर पर गंभीर रोगियों को मिलेगा। जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन 6 से 7 ग्राम से कम या प्लेटलेट्स एक लाख से कम हैं, उनकी जांच रिपोर्ट जल्दी मिलने से इलाज शुरू करने में आसानी होगी। पहले माइक्रोस्कोपिक जांच में कम से कम 5 घंटे लगते थे और कई बार रिपोर्ट अगले दिन मिलती थी।
लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं की भी होगी जांच
AI मशीन ब्लड में लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं की स्थिति का विश्लेषण करेगी। इससे डॉक्टरों को रोगी की स्थिति समझने और समय पर उपचार शुरू करने में मदद मिलेगी। आपात स्थिति में इसका फायदा और अधिक होगा।
यूरिन जांच भी स्वचालित
मशीन से यूरिन की माइक्रोस्कोपिक जांच भी स्वचालित तरीके से की जाएगी। इससे संक्रमण, रक्त कोशिकाओं, प्रोटीन और अन्य असामान्य तत्वों की पहचान में मदद मिलेगी।
जिले में लगेंगी 14 AI मशीनें
स्वास्थ्य विभाग को जिले में कुल 14 AI मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स में 2-2 मशीनें लगेंगी। जिला अस्पताल के अलावा सहजनवां, बड़हलगंज, कैंपियरगंज, चौरीचौरा, बांसगांव और पिपराइच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक मशीन स्थापित की जाएगी।
पैथोलॉजी प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि AI मशीन से जांच प्रक्रिया तेज हुई है। कम समय में रिपोर्ट मिलने से डॉक्टरों को रोगी की स्थिति के अनुसार जल्द उपचार शुरू करने में सुविधा मिल रही है।
गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…
चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार गोरखपुर। भाजपा ने…
गोरखपुर। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए…
गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…