Categories: Corona

गोरखपुर में कोरोना का दूसरा मरीज, दिल्ली से आया परिवार हुआ क्वारंटीन

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। बुधवार की देर रात जिले में एक और कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा रहा। बांसगांव की रहने वाली एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। उधर गोरखनाथ एरिया के साकेतनगर में कानपुर से लौटे परिवार को क्वारंटीन किया गया है।

मंगलवार को दिल्ली से लौटा परिवार, महिला कोरोना की शिकार

बांसगांव एरिया की एक फैमली मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से अपने गांव आई। उस परिवार के एक व्यक्ति के लीवर में संक्रमण है, जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। यह मरीज, कई साल से परिवार समेत दिल्ली में रह रहा था। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने 23 हजार रुपए में एंबुलेंस तय किया। मंगलवार को अपने गांव आ गए। एंबुलेंस में मरीज के साथ उसकी पत्नी, दो बेटी और तीन साल का पोता भी था। ये लोग जब गांव पहुंचे तो वहां लोगों ने विरोध किया। जानकारी होने पर प्रधान सभी को बांसगांव सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसी एंबुलेंस से सभी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में जांच के बाद सबको नंदानगर स्थित 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन किया। जांच के लिए उनका सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। इनमें से एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अभी तक दिल्ली से लौटे दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया। दोनों का जुड़ाव सफदरगंज से है।

साकेत नगर के 6 लोग क्वारंटीन, जांच की मांग
गोरखनाथ एरिया के साकेत नगर में एक परिवार के 6 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। उनकी कोरोना जांच कराने के लिए पुलिस ने हेल्थ डिपार्टमेंट को पत्र भेजा है। उस परिवार की रिश्तेदारी कानपुर में है जहां की एक महिला कोरोना पॉजिटिव है। उससे मिलने परिवार के लोग गए थे। उनके लौटने पर पुलिस को जानकारी हुई। अब सबकी निगाहें उस परिवार की रिपोर्ट पर टिकी हैं। फिलहाल सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

View Comments

  • Aakhir ye log humari mushkilo ko q badha rahe h. Aakhir kaise ye log lagbhag 900 se 1000 km se kaise ek rajya se doosre rajya me pahuch rahe h aur police hum logo ko binawajah pareshan kar rahi h. Wah g wah achcha h kare koi bhare koi. Shahar me to police sthaniya nivasiyo par binawajah bahut roaab aur sakhti dikha rahi h. Ye police border par kya kar rahi h. Aakhir humara dosh kya h . Q hum 24×7 lockdown bhugte. KISI ZIMMEDAR KE PAAS HAI KOI JAWAB.

  • No effect of lockdown if it is allowed to cross inter state border without proper test.

  • आखिर ये लोग गोरखपुर कैसे आ रहे हैं जब दिल्ली एवं उ प्र की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

  • इस तरह जनपद के बॉर्डर को पार कर एम्बुलेंस की आड़ में कोरोना संक्रमितों का आ जाना कहीं न कहीं हमारे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है।

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

8 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago