Categories: CoronaLatest News

लॉक डाउन: गोरखपुर में बीमार लोगों की केयर करेगा जिला प्रशासन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को उपचार की सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन ने एक नया कदम उठाया है। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत सभी बीमार व्यक्तियों का डेटा तैयार किया जा रहा है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज के लिए जिला प्रशासन की तरफ से http:/upchar.wecaregorakhpur.in/ पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा मुहैया कराई है। शुक्रवार को इसके लिए पोर्टल लांच किया गया। हार्ट, लीवर, किडनी, डायबिटीज, निमोनिया सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का रजिस्ट्रेशन इस पोर्टल पर किया जाएगा। रजिस्टर्ड मरीजों की जांच संबंधित डॉक्टर्स से कराने के बाद आपेरशन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए प्राथमिकता तय की जाएगी कि किसी दवा उपलब्ध करानी है या किसका आपरेशन कराना जरूरी है।

लंबे समय से बीमार से थे कोरोना पेशेंट
गोरखपुर में दिल्ली से लौटे दो लोगों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उनकी मेडिकल हिस्ट्री में पता चला है कि हार्ट और लीवर से संबंधित उपचार लंबे समय से दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। अन्य मामलों में वही लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जिनका पहले से कोई उपचार चल रहा है। इसको देखते हुए गोरखपुर डीएम ने नई व्यवस्था बनाई जिससे पहले से बीमार लोगों की देखभाल के लिए प्रशासनिक टीम उचित इंतजाम कर सके। इससे आने वाले दिनों में किसी अन्य कोरोना का शिकार होने से बचाने में भी मदद मिलेगी।

देनी होगी ये जानकारी

आवेदक का प्रकार— सामान्य व्यक्ति, हॉस्पिटल, निदान केंद्र, दवा की दुकान।
नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, उम्र, गृह जनपद, तहसील, गोरखपुर में निवास का पता।
वर्तमान में गोरखपुर में हैं या नहीं।
हॉस्पिटल और चिकित्सा का पूरा विवरण।
कोविड—19 की जानकारी।
हास्पिटल का नाम।
रोग की जानकारी।
राज्य, जिला, डॉक्टर नाम, डॉक्टर का मोबाइल नंबर, परीक्षण की जानकारी और दवा की जानकारी।

मरीजों को ऐसे मिलेगा फायदा
लंबे समय से बीमार लोग अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे।
सभी को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा।
रजिस्टर्ड लोगों की डिटेल डॉक्टर्स को दी जाएगी।
मेडिकल टीम बीमार व्यक्ति जांच करके पूरी जानकारी लेगी।
जिस डॉक्टर से उपचार चल रहा है। उससे बात करके सुविधा दी जाएगी।
जिला प्रशासन के पास सभी बीमार व्यक्तियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर रहेगा।
बीमार लोगों को कोई दिक्कत आने पर जिला प्रशासन, मेडिकल टीम की मदद लेने में आसानी होगी।

हमारी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग http:/upchar.wecaregorakhpur.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. मेडिकल टीम से उनकी जांच कराकर उनको उचित सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। सभी को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया जाएगा।
के. विज्येंद्र पांडियन— डीएम गोरखपुर

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago