Categories: Latest News

घबराइए मत, समस्या का समाधान जरूर कराएंगे : सीएम योगी

Estimated reading time: 1 minute

जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों से आत्मीयता से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया, “घबराइए मत, आपकी समस्या का समाधान जरूर कराया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेकर उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें।
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री खुद कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास पहुंचे। उन्होंने एक-एक व्यक्ति से उसकी समस्या पूछी और प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
गंभीर रोगों के उपचार में धन की कमी नहीं बनेगी बाधा
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर रोगों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उपचार में धन की कमी बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल से उपचार का एस्टीमेट जल्द तैयार कराकर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
गोशाला में सीएम ने की गोसेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। शिवावतार गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को समय से पूरा करें अधिकारी : डीएम

मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…

17 hours ago

ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत

MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…

2 days ago

प्राचीन भारतीय कला में धर्म-दर्शन और मानवीय संवेदनाओं का समन्वय, गोरखपुर में प्रो. ध्यानेन्द्र दुबे ने बताए कला के विविध आयाम

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…

2 days ago

भारतीय ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया आक्रांताओं ने : मुख्यमंत्री

बोले सीएम योगी- ज्ञान की धरोहर को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और…

2 days ago

गोरखपुर में एसपी उत्तरी राजेश गुनावत ने संभाला कार्यभार

वीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस ऑफिस पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध…

3 days ago