Categories: Latest News

सावन के दूसरे सोमवार शिवमय हुआ गोरखनाथ मंदिर, सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

Estimated reading time: 1 minute

जल-गोदुग्ध से अभिषेक कर महादेव को अर्पित किए बेलपत्र-पुष्प, हवन के बाद मांगा प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद

गोरखपुर। सावन के दूसरे सोमवार को गोरखनाथ मंदिर शिव आराधना से गूंज उठा। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। जल और गोदुग्ध से अभिषेक कर उन्होंने देवाधिदेव महादेव को बेलपत्र, दुर्वा, मदार पत्र और कमल पुष्प समेत विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की। रुद्राभिषेक के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से चराचर जगत के कल्याण और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
अपराह्न बेला में शुरू हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान में गोरखनाथ मंदिर के विद्वान आचार्य एवं पुरोहित शामिल हुए। शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों के सस्वर पाठ के बीच भगवान शिव का अभिषेक कराया गया। पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ को विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की।
रुद्राभिषेक के उपरांत मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि-विधान से अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद उन्होंने भगवान शिव से सभी नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय और शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। सावन के दूसरे सोमवार पर गोरखनाथ मंदिर में शिव आराधना की यह परंपरा श्रद्धा और आस्था के वातावरण में संपन्न हुई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को समय से पूरा करें अधिकारी : डीएम

मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…

18 hours ago

ओमान में मिसाइल हमले में देवरिया के सूरज की मौत

MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…

2 days ago

प्राचीन भारतीय कला में धर्म-दर्शन और मानवीय संवेदनाओं का समन्वय, गोरखपुर में प्रो. ध्यानेन्द्र दुबे ने बताए कला के विविध आयाम

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…

2 days ago

भारतीय ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया आक्रांताओं ने : मुख्यमंत्री

बोले सीएम योगी- ज्ञान की धरोहर को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और…

2 days ago

गोरखपुर में एसपी उत्तरी राजेश गुनावत ने संभाला कार्यभार

वीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस ऑफिस पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध…

3 days ago