Categories: Latest NewsState News

सावन के पहले ही दिन लोककल्याण की कामना के साथ सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के अंतिम दिन रविवार को सावन के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में देश और प्रदेशवासियों की मंगलकामना के संकल्प के साथ रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने इस अनुष्ठान में पके हुए आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया।
रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान शंकर के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ पूजन किया। अंत में रुद्राभिषेक की आनुष्ठानिक प्रक्रिया वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई । रुद्राभिषेक मंदिर के प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में पूरा हुआ । उनके साथ वैदिक मंत्रोच्चार करने वालों में डा. अरविंद चतुर्वेदी, डा. रोहित मिश्र, पं. पुरुषोत्तम चौबे, नित्यानंद तिवारी, शुभम मिश्र, शशांक शास्त्री शामिल रहे। प्रधान पुरोहित ने बताया कि रुद्र का तात्पर्य ही दुखों का शमन करने वाला होता है। ऐसे में मुख्यंमत्री का यह रुद्राभिषेक समूचे देश व प्रदेश की जनता के दुख का शमन करेगा।

जनसमस्यों के शीघ्र निस्तारण के योगी ने दिए निर्देश
इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना की। बाद में गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। जनता दरबार में गोरखपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब तीन सौ फरियादी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर फरियादियों के पास गए। सबकी समस्या सुनने के साथ प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
नए मेहमान गुल्लू को भी सीएम ने पुचकारा
मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वान कालू के बाद अपने नए मेहमान स्वान गुल्लू को काफी दुलारा पुचकारा। उसे बिस्किट खिलाया। गुल्लू डेढ़ माह का ब्लैक रंग का लेबराडोर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर के निर्माण कार्यो का जाएजा लेने के बाद गोशाला परिसर में भी तकरीबन 30 मिनट तक गोसेवा करते हुए गायों को गुड़ चना खिलाया। इसके पूर्व उन्होंने सुबह 5 बजे श्रीनाथ जी मंदिर में पूजन किया। अखण्ड ज्योति का दर्शन कर अपने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर पूजन कर शीश नवाया। मंदिर कार्यालय में गोरक्षपीठाधीश्वर कक्ष एवं लाल कक्ष में भी बैठक कर भाजपा और हिन्दू युवावाहिनी के कार्यकर्ताओं एवं शहर के नागरिकों से मुलाकात की।
किसी गरीब का नहीं रूकेगा इलाज
जनता दरबाद में अधिकांश मामले थाने से जुड़े हुए थे। इसके लिए उन्होंने एसएसपी को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। जमीनी विवाद विवाद को निपटाने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया। फरियादियों में गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग भी शामिल थे। इसे सीएम ने गंभीरता से लिया। योगी ने ऐसे मामलों में फरियादियों को अस्पताल से इलाज का इस्टिमेट बनवाकर देने को कहा । साथ ही कहा कि रुपयों के अभाव में किसी भी गरीब का इलाज नहीं रुकेगा। ऐसे सभी गरीबों का इलाज सरकार की ओर से कराया जाएगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

18 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago