
Estimated reading time: 1 minute
महापौर व नगर आयुक्त के साथ किया भ्रमण, पंप लगाकर तत्काल पानी निकालने के निर्देश; शिकायत के लिए हेल्पलाइन और आपदा प्रबंधन के नंबर जारी
गोरखपुर। लगातार हो रही भारी वर्षा से शहर की कालोनियां, मोहल्ले और बाजार जलभराव की चपेट में आ गए हैं। कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिवृष्टि के बीच शनिवार को सांसद रवि किशन ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन, पार्षदों और संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।
सांसद ने स्थानीय लोगों से जलभराव और जलनिकासी की समस्या की जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने तथा जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह सतर्क रहे। जिन क्षेत्रों में जलभराव अधिक है, वहां विशेष निगरानी के साथ तत्काल राहत और जलनिकासी की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने नालों और जलनिकासी मार्गों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि वर्षा का पानी तेजी से निकल सके। पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर वार्ड स्तर पर जलभराव की स्थिति की लगातार निगरानी करने और प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराने को कहा।
सांसद ने कहा कि वर्षा के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम और प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय रहें। संवेदनशील और निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए।
जलभराव की शिकायत के लिए हेल्पलाइन
नगर निगम ने जलभराव और जलनिकासी से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शहरवासी 1533 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम के कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 0551-2342621 पर भी सूचना दी जा सकती है। जलभराव वाले स्थान की तस्वीर और लोकेशन भेजने के लिए 8810709390 पर व्हाट्सऐप किया जा सकता है।
आपदा प्रबंधन के दो व्हाट्सऐप नंबर सक्रिय
भारी वर्षा को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के दो व्हाट्सऐप नंबर भी सक्रिय किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में 9454416252 और 7388867844 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि आपात स्थिति में इन नंबरों पर सूचना देकर प्रशासन को तत्काल अवगत कराएं।
प्रमुख संपर्क नंबर
– नगर निगम हेल्पलाइन : 1533
– नगर निगम कंट्रोल रूम : 0551-2342621
– जलभराव की तस्वीर व लोकेशन के लिए व्हाट्सऐप : 8810709390
– आपदा प्रबंधन इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर : 9454416252, 7388867844
– राहत संबंधी संपर्क : 9454416252
मतपेटियों की जांच से लेकर मतगणना स्थल की सुरक्षा तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के…
MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर तैनात था करमाजीतपुर का युवक, पानी में…
गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘प्राचीन भारतीय कला के विविध आयाम’ विषय पर विशिष्ट…
बोले सीएम योगी- ज्ञान की धरोहर को प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और…
वीआईपी ड्यूटी के बाद पुलिस ऑफिस पहुंचकर ग्रहण किया पदभार, अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध…
गोरखनाथ मंदिर में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी समाधान…