Categories: Latest News

बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे सीएम योगी, बोले- जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक

Estimated reading time: 1 minute

गोरखनाथ मंदिर में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी समाधान के निर्देश

 गोरखपुर। बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। दूरदराज से आए करीब 200 लोगों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानी और सभी को समाधान का भरोसा दिलायाजमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं और जबरन कब्जा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करें।

बारिश को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठे लोगों तक मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पीड़ित की शिकायत पर संवेदनशीलता से ध्यान देते हुए उसका समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें।

गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी दबंग ने गरीब की जमीन पर कब्जा किया है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जमीन को अवैध और जबरन कब्जे से मुक्त कराया जाना चाहिए।जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से पीड़ित कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में अधिकारियों को अस्पताल से इलाज का अनुमानित खर्च (एस्टीमेट) शीघ्र प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

 

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

सोशल मीडिया ने सत्य और असत्य के बीच पैदा किया अर्धसत्य का नया तथ्य : योगी

स्थायी शांति के लिए विश्व मानवता भारत की ओर देखती है, गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत…

5 hours ago

गोरखनाथ मंदिर में बुधवार से सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की पुण्यस्मृति में होगा ज्ञानयज्ञ, मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास सुनाएंगे कथा गोरखपुर। ब्रह्मलीन…

2 days ago

Gorakhpur CM Yogi करेंगे 8 करोड़ के महिला शरणालय का लोकार्पण, किशोर गृह का निरीक्षण

8.05 करोड़ रुपये से बने राजकीय महिला शरणालय में 100 महिलाओं के रहने की व्यवस्था,…

2 days ago

महराजगंज की गाय ने जीत लिए 1.51 लाख रुपये, जानिए कैसे मिला इतना बड़ा इनाम

‘रंगीलो काशी’ राष्ट्रीय पशु मेले में गोरखपुर मंडल की महिला पशुपालक रूपा देवी की जर्सी…

2 days ago

Gorakhpur Terracotta: गोरखपुर की माटी अब वैश्विक बाजार में, यूपीआईटीएस में लगेंगे चार स्टॉल

25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे देश-विदेश के खरीदार और कारोबारी; ओडीओपी…

2 days ago