Categories: Latest News

नगर विधायक ने पूछा: ​निगम कब करेगा अपना काम, मुंह ताकने लगे अधिकारी

Estimated reading time: 1 minute

– सांसद ने जताया दुख, चीफ इंजीनियर को फोन पर लगाई फटकार, तत्काल दें मुआवजा
– बिजली विभाग की लापरवाही से हनुमंत नगर मोहल्ले में गई 17 साल के किशोर की जान
गोरखपुर। पादरी बाजार के हनुमंत नगर मोहल्ले में करंट लगने से किशोर की मौत के मामले में सांसद रवि किशन ने गंभीर रुख अपनाया है। घटना के लिए उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता देने को कहा है। सांसद ने चीफ इंजीनियर देवेंद्र सिंह को फोन करके फटकार लगाते हुए कहा कि दूसरी घटना हुई तो बिजली निगम के अधिकारियों की खैर नहीं है। बच्चे की मौत पर सांसद ने गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। नगर विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल बुधवार को मोहल्ले में पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बधाया। पानी में पैदल चलकर पूरे मोहल्ले की हालत देखी। नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मोहल्ले की दशा सुधारने को कहा। उन्होंने कहा जब पूछा कि नगर निगम कब अपना काम करेगा तो अधिकारी एक दूसरे का मुंह ताकने लगे।
बिजली के जर्जर तारों को बदले ​बिजली निगम
सांसद ने कहा कि बच्चे की मौत काफी दुखद है। मोहल्ले में पानी लगा हुआ था जिसमें बिजली का जर्जर तार टूट गिरा जिससे एक बच्चे की अकाल जान चली गई। ​यदि पहले से ठोस कदम उठाया गया होता तो यह नौबत नहीं आती। सांसद ने कहा संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।

दुर्घटना की सूचना पर आधे घंटे ​तक बिजली सप्लाई नहीं काटी गई। इस बात लेकर सांसद ने मुख्य इंजीनियर को काफी फटकारा। उन्होंने कहा कि यह तो हद दर्जे की लापरवाही है। पहले जर्जर तारों को नहीं बदला गया। जबकि बारिश के पहले ही यह काम पूरा होना चाहिए और जब बच्चे को करंट लगने की जानकारी दी गई तो लाइन नहीं काटी गई। सांसद के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि समेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे थे।

विधायक ने पूछा ​नगर निगम कब करेगा अपना काम
17 साल के बच्चे की मौत की सूचना पाकर नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल हनुमंत नगर में पहुंचे। सड़क पर दो से ढाई फिट तक पानी लगा हुआ देखकर आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने पानी में खड़े होकर नगर आयुक्त, बिजली विभाग के अधिकारियों फोन करके तत्काल सभी को तलब किया। पार्षद अनिल सिंह के साथ नगर विधायक ने पूरे मोहल्ले में करीब दो किलोमीटर घूम—घूमकर हालत देखी। लोगों ने विधायक को बताया कि दो माह से पानी लगा हुआ है। शिकायत करने पर कोई झांकने नहीं आया। पूरे मोहल्ले में बिजली के जर्जर तारों का जाल नजर आया। ट्रांसफार्मर के तार भी पानी में डूबे थे। नगर विधायक ने खड़े होकर नाला खुदाई कराकर पानी निकलवाने का काम शुरू कराया। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद्रा और उप नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार सिंह से को निर्देश दिया कि नाला खुदवाकर पंप के सहारे पानी निकलवाया जाए। नगर विधायक ने मोहल्ले में सीसी रोड और नाली बनवाने के लिए 15वें वित्त आयोग से बजट का इंतजाम करने को कहा। जनता की समस्या को देखते हुए तत्काल गिट्टी गिराकर सड़क को आवागमन लायक बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता हवलदार रावत और एसडीओ विवेक सिंह को निर्देश दिया कि तुरंत पांच लाख रुपए का चेक बनाकर पीड़ित परिवार को सौंपा जाए। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों से विधायक ने यह सवाल पूछा कि नगर निगम कब अपना काम करेगा तो अधिकारी एक दूसरे मुंह ताकने लगे।

यह हुई थी घटना, बिलख रहा बच्चे का परिवार
हनुमंत नगर में बरसात का पानी जमा होता है। मोहल्ले में मंगलवार को एलटी लाइन का बिजली का तार बदला गया था। मोहल्ले के लोगों ने दो— तीन अन्य जर्जर तारों को बदलने को कहा तो बिजली विभाग के कर्मचारी सबकी बात अनसुनी करके चले गए।
बुधवार की शाम चार के आसपास वही जर्जर बिजली का तार टूट कर पानी में गिर गया। देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के एकौना के पिन्टू पाण्डेय परिवार सहित हनुमंत नगर कालोनी में पांच साल से सुरेन्द्र पांडेय के मकान में किराएदार हैं। दुकान खोलने जा रहे पिंटू के बेटे हर्ष पांडेय पानी में गिरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने कई बार बिजली ​सब स्टेशन पर फोन किया। बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन लाइन नहीं कट सकी। आधे घंटे के बाद जब किसी तरह से बिजली कटी तो पानी में हर्ष की लाश मिली। 17 साल के बेटे की मौत से पूरा परिवार टूट गया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

18 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago