Categories: Politics

नगर विधायक के साथ खड़ी हुई पब्लिक, मुश्किल में पड़ेंगे इंजीनियर

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्य में गड़बड़ी दूर नहीं हो रही है। शहर में बिजली की अंडरग्राउंड वायरिंग, सड़क निर्माण, गैस पाइप लाइन और सीवर लाइन बिछाने में गड़बड़ी की शिकायतों से हड़कम्प मचा हुआ है। 47 लाख कीमत के लापता शौचालय की तलाश में महकमा जुटा है। उधर नगर विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सामूहिक अवकाश पर गए जल निगम के इंजीनियरों की मुसीबत बढ़ने वाली है। क्योंकि विधायक के समर्थन में शहर के विभिन्न मोहल्लों की पब्लिक भी धरना, प्रदर्शन और जनसभा करने लगी है। करप्शन के खिलाफ जनता के जुटने पर कई अफसरों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित जेपी नेशनल पब्लिक स्कूल, रामलीला मैदान में कालोनी के मुखिया जंगीलाल नेतृत्व में लोगों ने बैठक की। सभी लोगों ने नगर विधायक डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल को अपना समर्थन दिया। मुखिया जंगीलाल ने कहा कि इंजीनियर अपनी करतूत छिपाने के लिए नगर विधायक को घेर रहे हैं। उन पर लगे सारे आरोप निराधार हैं। 18 साल से नगर विधायक ईमानदारी से जनता की सेवा कर रहे हैं। भ्रष्ट इंजीनियरों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। बैठक में जसपाल राव, अनिल मौर्या, बसंत लाल यादव, मृत्युंजय वर्मा, आयुष पटेल, गुनागर जी, प्रदीप, सोहन पांडेय, ठाकुर कुमार गौतम, दिलीप चौरसिया, अमित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

महानगर के वार्ड संख्या 14, झरना टोला में नाथजी मेमोरियल स्कूल कैम्पस में लोगों ने एक बैठक कर नगर विधायक डॉक्टर राधा मोहनदास अग्रवाल के पक्ष में अपना समर्थन दिया। लोगों ने कहा कि विधायक की ईमानदार छवि है। सरकारी विभाग के अधिकारी अपनी काली करतूत से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। अब जनता भी उनके गलत कामों का विरोध कर नगर विधायक को मजबूत बनाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से समाजसेवी रामनाथ निषाद, संतोष गौड़ विजय कुमार, आकाश, अनूप, संजू घनश्याम, असद, विजय, अभिषेक किशोरी लाल, पन्नेलाल, दिलीप, बिंदु और सुरेश के कई लोग शामिल रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago