Categories: CrimeLatest News

तीन साल पुराना मुकदमा होगा वापस, नगर विधायक का जताया आभार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के भगवानपुर में सड़क जाम करने के दौरान लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे वापस होंगे। सड़क जाम करने के दौरान तत्कालीन एएसपी चारू निगम के साथ नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की नोकझोक हुई थी। तब यह विपक्ष ने विधायक पर तीखे हमले किए थे। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में विधायक और एएसपी के बीच हॉट—टॉक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आंखों से कण निकालीं एएसपी, वायरल हुआ रो पड़ीं
बात वर्ष 2017 में उस समय की है योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बने तो भगवानपुर कोईलहवा में लोगों ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग उठाई। चिलुआताल पुलिस ने सहयोग नहीं किया तो लोग सड़क पर उतर आए। भगवानपुर के पास ही रोड जाम करके प्रदर्शन करने लगे। इसकी सूचना पाकर नगर विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। जनता के साथ खड़े विधायक ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए दुकान बंद कराने की मांग की। सीओ गोरखनाथ का चार्ज संभाल रहीं एएसपी चारू निगम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पब्लिक को हटाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया। इस दौरान विधायक के साथ उनकी कहासुनी हुई। तभी एएसपी की आंखों में धूल के कण पड़ गए जिसे निकालने के लिए उन्होंने रुमाल लगाया तो उनकी आंखों से आंसू आ गए। इस तमाम मोबाइल कैमरों में कैद हुए वीडियो को विपक्ष ने तिल का ताड़ बना दिया। कहा गया कि विधायक की डांट से एएसपी रो पड़ीं। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर चारू निगम ने खुद ही बताया था कि धूल का कण पड़ने से उनकी आंखों में आंसू आए थे।

नगर विधायक का जताया आभार
इस मामले में पार्षद राजकुमार सहित 18 नामजद और सौ से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने कई दिनों तक दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। उत्पीड़न के खिलाफ विधायक ने विरोध मुखर किया तो पुलिस शांत हुई। इस मामले में करीब ढाई साल के बाद प्रदेश सरकार के विधि, न्याय तथा ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री ब्रजेश पाठक ने ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश डीएम गोरखपुर के दिए हैं। इससे ​भगवानपुर के लोग काफी खुश हैं। लोगों ने नगर विधायक का आभार जताया है कि उनके प्रयास से यह सफलता मिली। मुकदमा वापस होने पर पुलिस किसी का बेवजह उत्पीड़न नहीं कर सकेगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

6 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

6 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago