Categories: Latest News

गोरखपुर में दिव्यांगी ने लहराया कामयाबी का परचम

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सीबीएसई 12वीं 2020 परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी हुए। रिजल्ट जारी होने पर सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों मेंं जश्न का माहौल रहा। कोरोना के कारण जहां मेरिट नहीं बनी। वहीं वेबसाइट पर ट्रैफिक होने से रिजल्ट जानने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले के विभिन्न स्कूलों के रिजल्ट के अनुसार जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट दिव्यांगी​ त्रिपाठी 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर गोरखपुर में नंबर एक पर हैं। दूसरे नंबर पर एकेडमिक ग्‍लोबल स्‍कूल की उर्विजा पांडेय और वैभव गुप्‍ता हैं। इन दोनों छात्रों को को 97.2 प्रतिशत नंबर मिले हैं।

डॉक्टर बनना चाहती हैं दिव्यांगी

टॉपर स्टूडेंट दिव्‍यांगी के पिता उमेश नाथ त्रिपाठी, डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में केमेस्ट्री के प्रोफेसर हैं। दिव्‍यांगी का कहना है कि उनके पैरेंट्स और टीचर्स की वजह की प्रेरणा से उनको इतने अंक प्राप्त हुए। डॉक्टर बनने की तमन्ना रखने वाली दिव्यांगी सपने को पूरा करने के लिए लगन तैयारी में जुटी हुई है। इसी तरह से आरपीएम की राधा पांडेय ने 96.66 प्रतिशत, हाल मार्क वर्ल्‍ड स्‍कूल के प्रथम नेभानी ने 96.2 प्रतिशत नंबर हासिल किए। छात्र दानिश ने 96.4 प्रतिशत, विकास पांडेय ने 96 प्रतिशत और शशांक शुक्‍ल ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कोरोना के कारण टॉपर्स की लिस्ट नहीं बनी। फिर भी स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्रों के घर वालों ने उनको मिठाई खिलाई। छात्रों को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए निरंतर सफलता के लिए उत्साह बढ़ाया।

कुसम्ही की यशी ने बढ़ाया मान
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कुसम्ही बाज़ार के रुद्रापुर की यशी विश्वकर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आरपीएम एकेडमी की छात्रा यशी ने बताया कि सफलता के लिए टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की। इसलिए पूरा भरोसा था कि वो स्कूल टॉप जरूर करेगी। परिणाम जारी होने पर जब टॉपर्स की लिस्ट में नाम आया तो सभी लोगों ने बधाई दी। यशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और स्कूल के टीचर्स को दिया है। वह आगे इस तरह से मेहनत से पढ़कर डॉक्टर बनना चाहती हैं। यशी के पिता डॉ. राम प्रताप विश्वकर्मा चिकित्सा सेवा से जुड़े हैं। जब कि मां रीना देवी गृहिणी हैं। यशी ने कहा कि लगन और लक्ष्य से जीवन में सफलता पाई जा सकती है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

8 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

9 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago