Categories: CrimeLatest News

शाहपुर थाना में चार सिपाहियों और होमगार्ड पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है वजह

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गोरखनाथ में पकड़े गए बाइक चोरी के आरोपितों को टेंपो में बिठाकर जेल जाने वाले सिपाहियों की लापरवाही पुलिस विभाग पर भारी पड़ी। पांच अभियुक्तों में शामिल सागर के फरार होने के मामले में गोरखनाथ के थानेदार चंद्रभान सिंह ने शाहपुर में चार सिपाहियों, एक होमगार्ड और फरार बंदी के​ खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार की देर रात थानेदार ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दी. मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस अब शातिर सागर की तलाश कर रही है। उस तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई लोगों को उठाया है। लेकिन 24 घंटे बाद पलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है।


जेल से सौ मीटर पहले टेंपो से कूदकर भागा

गोरखनाथ के इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह रविवार की देर रात शाहपुर थाने पर पहुंचे। उन्होंने एक तहरीर दी जिसमें लिखा कि क्राइम ब्रांच और गोरखनाथ थाना पुलिस ने रविवार की अल सुबह ही वाहन चार गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उनकी पहचान पहचान गोरखनाथ के रसूलपुर कामरेड नगर कॉलोनी निवासी नौसाद उर्फ गोलू, शहीद अब्दुलानगर मोहल्ले के नसीम, वसीम कुरैशी, रसूलपुर अमरूतानी बाग में रहने वाले नईम और मिर्जापुर पचपेड़वा के सागर भारती के रूप में हुई। बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक भी मिली। लिखापढ़ी का काम पूरा करने के बाद थाने में तैनात सिपाही मनोट पटेल, अभिमन्यु, धनराज, आनंद प्रकाश और होमगार्ड नागेंद्र यादव की ड्यूटी लगाई गई। उनको कहा गया कि बदमाशों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश कराएं। कोर्ट का आदेश मिलने पर जेल में दाखिला कराएं। ड्यूटी में लगे सिपाही सभी अभियुक्तों को टेंपो में बैठाकर जिला कारागार ले जा रहे थे। उनकी लापरवाही से जेल रोड के पास मोड़ पर एक अभियुक्त सागर भारती टेंपो से कूदकर फरार हो गया। गोरखनाथ सर्किल के सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि फरार हुए सागर की तलाश चल रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago