Categories: CoronaHealth

लॉक डाउन: मानसिक तनाव दूर करने के लिए गंगोत्री देवी महाविद्यालय के एक्सपर्ट्स से मुफ्त लीजिए सलाह

Estimated reading time: 0 minutes

  • हेल्प लाइन नंबर पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक मिलेगी सुविधा

गोरखपुर। लॉक डाउन में गंगोत्री देवी महाविद्यालय परिवार ने एक अनोखी पहल की है। डिप्रेशन और तनाव दूर करने के लिए कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की एक्सर्ट्स फोन पर लोगों को जानकारी देंगी। मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। विद्यालय के निदेशक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि महामारी के दौर में मानसिक रोग बढ़ रहा है। इसलिए इस पर ध्यान देना जरूरी है। महाविद्यालय प्रबंधन के आदेशानुसार गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की तरफ से लॉक डाउन के कारण उपजी मानसिक समस्याओं के समाधान के लिए फ्री में सलाह दी जाएगी। लॉक डाउन की दशा में हर किसी के जीवन का सामाजिक और आर्थिक पक्ष कमजोर हो रहा है। इस भयावह स्थिति के कारण कुंठा, डिप्रेशन, घरेलू हिंसा सहित अन्य मामले बढ़ने लगे हैं। सुसाइड की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। छ़ात्रों में परीक्षा खराब होने, रिजल्ट रूकने सहित कई नकारात्मक विचार आ रहे हैं। बिजनेस खराब होने की आशंका में बिजनेसमैन परेशान हैं। रोजी—रोटी पर लॉक डाउन का असर पड़ने से भी लोग डिप्रेश हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि सभी का उचित मार्गदर्शन करते हुए एक सकारात्मक दिशा में अग्रसर किया जाएगा।

हेल्प लाइन नंबर हुए जारी, एक घंटे देंगे जानकारी
कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की कोऑर्डिनेटर, उप प्राचार्य डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने बताया कि मो. नंबर 9415858200, श्रीमती प्रत्या उपाध्याय के मो. 95325 72476, रजनी मिश्रा के मो. 8756222751 पर 9 मई से 16 मई तक सुविधा उपलब्ध रहेगी। दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक सोमवार से शनिवार तक एक घंटे काउंसलिंग टीम से सलाह ली जा सकेगी। प्रिंसिपल पूनम शुक्ल ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं के लिए सुविधा पहले से उपलब्ध है। लॉक डाउन को देखते हुए अन्य लोगों के लिए भी एक घंटा परामर्श उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago