Categories: Latest News

चिंता मत करें, हर समस्या का होगा समाधान : जनता दर्शन में बोले सीएम योगी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। करीब 150 फरियादियों से मुलाकात करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष ढंग से शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।


महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेकर समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, निष्पक्ष और तय समय सीमा के भीतर किया जाए।
जमीन पर अवैध कब्जे और अपराध से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों के प्रार्थना पत्रों पर अस्पतालों से उपचार का इस्टीमेट शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस्टीमेट मिलते ही सरकार की ओर से आवश्यक आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।
जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलार किया, उन्हें चॉकलेट भेंट की और आशीर्वाद दिया।
गोशाला पहुंचकर की गोसेवा, नाम लेकर पुकारे गोवंश
जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे और गोसेवा की। उन्होंने कुछ गोवंश को उनके नाम लेकर पुकारा। मुख्यमंत्री की आवाज सुनते ही कई गोवंश दौड़ते हुए उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री ने उनके माथे पर हाथ फेरकर स्नेह जताया और अपने हाथों से गुड़ खिलाया। उन्होंने गोशाला की अन्य गायों और नंदी को भी गुड़ खिलाया तथा गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की बेहतर देखभाल के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोरखपुर नगर निगम सदन की 22वीं बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 15 हजार कंबल खरीदने को मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…

5 hours ago

गणेश उत्सव को लेकर गोरखपुर में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…

15 hours ago

गोरखपुर में जैविक खेती से किसानों की बढ़ी आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि

गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…

15 hours ago

गोरखपुर में बनेगा हाईटेक साइंस म्यूजियम, 7डी थिएटर और वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड का मिलेगा रोमांच

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…

15 hours ago

टूटी पटरी, चिंगारी, आग और ट्रैक की खामी देखकर समय रहते उठाया कदम; महाप्रबंधक ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पूर्वोत्तर रेलवे के छह रेलकर्मी बने स्टार परफॉर्मर, सतर्कता से टले संभावित हादसे गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे…

16 hours ago

कभी बुजुर्ग तो कभी बच्चों से शिलान्यास-लोकार्पण, सरवन निषाद की अनोखी पहल

बच्चों के हाथों सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी विकास की नई…

23 hours ago