Categories: Utility

टूटी पटरी, चिंगारी, आग और ट्रैक की खामी देखकर समय रहते उठाया कदम; महाप्रबंधक ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Estimated reading time: 1 minute

पूर्वोत्तर रेलवे के छह रेलकर्मी बने स्टार परफॉर्मर, सतर्कता से टले संभावित हादसे

गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे में रेल संरक्षा के प्रति सजगता और कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले छह रेल कर्मचारियों को स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ चुना गया है। कर्मचारियों ने अलग-अलग घटनाओं में समय रहते टूटी पटरी, ट्रेन के पहियों से निकलती चिंगारी, कोच से धुआं, पावरकार में आग, लटका पायदान और ट्रैक पर खिसका बैलास्ट देखकर तत्काल कार्रवाई की। इससे संभावित रेल हादसे टल गए। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंगलवार को गोरखपुर में छह कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

लखनऊ मंडल के गोरखपुर जंक्शन पर गाड़ी प्रबंधक रामेश्वर निषाद ने 11 जून को खलीलाबाद स्टेशन पर बीसीएन मालगाड़ी का कार्यभार लेते समय लाइन संख्या पांच पर टूटी पटरी देखी। उन्होंने तत्काल स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। समय रहते खामी की जानकारी मिलने से संभावित दुर्घटना टल गई।

पचपेड़वा स्टेशन के स्टेशन मास्टर रवि कुमार यादव ने 19 जुलाई को डाउन मालगाड़ी के गुजरने के दौरान गार्ड की बोगी के 18वें और 14वें पहिए से चिंगारी निकलती देखी। उन्होंने तत्काल ट्रेन प्रबंधक और बढ़नी के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। उनकी सजगता से संभावित हादसा बच गया।

वाराणसी मंडल के कुसम्ही स्टेशन पर कांटावाला अजीत कुमार ने 27 जुलाई को ट्रेन संख्या 14674 के एसएलआर कोच से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तत्काल लाल सिग्नल दिखाकर ट्रेन रुकवाई। जांच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या मिली। इसे ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

बेलथरा रोड स्टेशन के फाटकवाला राजेश कुमार यादव ने 15 जून को ट्रेन संख्या 15132 डाउन के पावरकार से आग की लपटें निकलती देखीं। सूचना मिलते ही कांटावाला ने आठ अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाई। इससे बड़ा हादसा टल गया।

इज्जतनगर मंडल के सोनई स्टेशन पर गेटमैन रामराज मीना ने 29 जून को ट्रेन संख्या 55335 अप के गुजरने के दौरान एक पायदान लटका देखा, जो जमीन से टकरा रहा था। उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। पायदान ठीक कराने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया।

इसी मंडल में कानपुर अनवरगंज के वरिष्ठ खंड अभियंता के अधीन ट्रैकमैन्टेनर विनय कुमार ने 18 जुलाई को चौबेपुर-बर्राजपुर के बीच सबवे संख्या 37/सी की पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक पर स्लीपर का बैलास्ट खिसका हुआ देखा। इसी समय ट्रेन संख्या 19715 डाउन बर्राजपुर की ओर से आ रही थी। उन्होंने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रोक दी। आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया।

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने छहों कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेल संरक्षा में कर्मचारियों की सतर्कता बेहद महत्वपूर्ण है। समय पर खामी की पहचान और तत्काल कार्रवाई से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोरखपुर नगर निगम सदन की 22वीं बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 15 हजार कंबल खरीदने को मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…

5 hours ago

गणेश उत्सव को लेकर गोरखपुर में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…

14 hours ago

गोरखपुर में जैविक खेती से किसानों की बढ़ी आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि

गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…

15 hours ago

गोरखपुर में बनेगा हाईटेक साइंस म्यूजियम, 7डी थिएटर और वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड का मिलेगा रोमांच

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…

15 hours ago

कभी बुजुर्ग तो कभी बच्चों से शिलान्यास-लोकार्पण, सरवन निषाद की अनोखी पहल

बच्चों के हाथों सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी विकास की नई…

23 hours ago

सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन चिकित्सक समेत छह अनुपस्थित

पिपराइच सीएचसी में एक दिन में छह सी-सेक्शन प्रसव पर टीम की सराहना, सामान्य प्रसव…

2 days ago