Estimated reading time: 0 minutes
जंगल औराही निवासी युवक गंभीर रूप से झुलसा, दुर्घटना बीमा से पांच लाख रुपये की सहायता दिलाने का आश्वासन
गोरखपुर। पिपराइच रोड पर तुर्रा नाला के पास रविवार को कांवड़ियों के साथ चल रही डीजे ट्रॉली 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जंगल औराही निवासी 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतक की पहचान करन चौहान (24) पुत्र राम सिंह, निवासी जंगल अहमद अली शाह, तुर्रा बाजार, थाना पिपराइच के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह मृतक के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने अपनी ओर से यथासंभव आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
विधायक ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। दुख की इस घड़ी में वह मृतक के परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटना बीमा के माध्यम से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। साथ ही घायल युवक के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान अनिल चौहान, रामभोग सिंह, केदार चौहान, सुमित साहनी, अशोक निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जरलही पुल के पास पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त कार्रवाई, घेराबंदी तोड़कर भागने…
आराजी मतौनी के होनहार ने तकनीकी क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि, विद्यार्थियों के लिए बने…
जनता दर्शन में महिला की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख भूमि संबंधी…
जालसाजों ने परिचितों से रुपये मांगने की कोशिश की, विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट…
नकल, शिक्षा से लेकर ड्रग माफिया तक पर सख्त कार्रवाई का दावा, बोले-युवा के जीवन…
28 अगस्त को मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री एवं कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ देंगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन…