Categories: Sports

झमाझम बारिश भी नहीं डिगा सकी ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हौसला, 243 ने दी बेल्ट परीक्षा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। झमाझम बारिश के बीच भी जिले के 243 ताइक्वांडो खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ गोरखपुर (डीटीएजी) के तत्वावधान में आयोजित बेल्ट परीक्षा में प्रतिभागियों ने मौसम की चुनौती को नजरअंदाज करते हुए निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचकर अनुशासन और खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
सुबह से हो रही तेज बारिश के बावजूद खिलाड़ी सुबह 6:30 बजे ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए। परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों ने किक, पंच, ब्लॉक, संतुलन, आत्मरक्षा तकनीक, गति, शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता और आत्मनियंत्रण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता और अनुशासन ने परीक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

डीटीएजी के सचिव गुलशेर सिंह गिल ने कहा कि ताइक्वांडो की प्रत्येक बेल्ट खिलाड़ी के परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां खिलाड़ी की परीक्षा लेती हैं और झमाझम बारिश के बीच समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचकर खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे मौसम भी बेबस हो जाता है।

उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का खेल नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का प्रभावी माध्यम है। नियमित अभ्यास से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आत्मसंयम और खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।
मुख्य परीक्षक शम्भूनाथ कुशवाहा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभागियों की किक, गति, संतुलन और आत्मविश्वास में नियमित अभ्यास की स्पष्ट झलक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि बेल्ट का रंग बदलने के साथ खिलाड़ी का व्यवहार, अनुशासन और जिम्मेदारी भी बेहतर होनी चाहिए।
बेल्ट परीक्षा के सफल आयोजन में कोच सुधांशु, ओम प्रकाश, साहिल गुरुंग, अभिजीत गोस्वामी, कुमारी शांति, अंकित कुमार, अनुराग, प्रियांशु, देवांश, औनिक शर्मा और उमर रजा सहित सभी प्रशिक्षकों व सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसोसिएशन ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोरखपुर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 4 सितंबर शाम छह बजे से डायवर्जन

गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…

17 hours ago

नेपाल में तीन गुने दाम पर बिक रही यूरिया! महराजगंज सीमा पर पगडंडियों से खाद तस्करी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…

17 hours ago

निधन के बाद भी रोशनी बांट गए रामेश्वर दत्त मिश्र, नेत्रदान से दो युवाओं की दुनिया हुई रोशन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…

17 hours ago

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम में 78 प्रतिशत नए चेहरे, संगठन में बड़ा फेरबदल

चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार गोरखपुर। भाजपा ने…

18 hours ago

नेपाल की बाढ़ के पानी में मिली अज्ञात मछलियों से रहें सावधान, जांच पूरी होने तक सेवन न करें

गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…

1 day ago