Categories: Latest News

23 जुलाई से गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर दौड़ेंगे वाहन, सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

Estimated reading time: 1 minute

टीपीनगर से पैडलेगंज तक 2.658 किमी लंबे फ्लाईओवर से जाम से मिलेगी राहत, नेपाल-बिहार जाने वाले वाहनों की राह होगी आसान

गोरखपुर। शहर के लोगों को वर्षों से प्रतीक्षित पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात 23 जुलाई को मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे टीपीनगर से पैडलेगंज तक बने 2.658 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। 429.49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना शहर में यातायात व्यवस्था को नई गति देने के साथ ही पूर्वांचल और पड़ोसी राज्यों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने किया है। सेतु निगम के महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार के अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फ्लाईओवर के साथ देवरिया बाईपास की ओर अतिरिक्त फोरलेन कनेक्टिविटी भी विकसित की गई है, जिससे विभिन्न दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन और सुगम होगा।
यह मार्ग गोरखपुर शहर का सबसे व्यस्त प्रवेश मार्ग माना जाता है। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से आने वाले अधिकांश वाहन नौसढ़ होते हुए टीपीनगर, रुस्तमपुर और पैडलेगंज के रास्ते शहर में प्रवेश करते हैं। यही मार्ग आगे महराजगंज और सिद्धार्थनगर होते हुए नेपाल तथा देवरिया और कुशीनगर के रास्ते बिहार को जोड़ता है। घनी आबादी, फल मंडी, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण इस मार्ग पर अक्सर लंबा जाम लगता रहा है।
यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर बनाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत टीपीनगर से पैडलेगंज तक फ्लाईओवर और देवरिया बाईपास के लिए अलग फोरलेन लीफ (रैंप) का निर्माण कराया गया है, जिससे शहर और बाईपास का यातायात अलग-अलग संचालित हो सकेगा।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि फ्लाईओवर शुरू होने के बाद इस मार्ग पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और बाहर से आने वाले यात्रियों का समय बचेगा, ईंधन की खपत कम होगी और शहर की यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारु होगी।
फ्लाईओवर एक नजर में
परियोजना: टीपीनगर–पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर
लोकार्पण: 23 जुलाई, पूर्वाह्न 10 बजे
लोकार्पणकर्ता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लागत: 429.49 करोड़ रुपये
लंबाई: 2.658 किलोमीटर
निर्माण प्रारंभ: फरवरी 2023
निर्माण पूर्ण: जून 2026

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोरखपुर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 4 सितंबर शाम छह बजे से डायवर्जन

गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…

16 hours ago

नेपाल में तीन गुने दाम पर बिक रही यूरिया! महराजगंज सीमा पर पगडंडियों से खाद तस्करी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…

16 hours ago

निधन के बाद भी रोशनी बांट गए रामेश्वर दत्त मिश्र, नेत्रदान से दो युवाओं की दुनिया हुई रोशन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…

17 hours ago

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम में 78 प्रतिशत नए चेहरे, संगठन में बड़ा फेरबदल

चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार गोरखपुर। भाजपा ने…

17 hours ago

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक होंगे सम्मानित गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

गोरखपुर। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए…

23 hours ago

नेपाल की बाढ़ के पानी में मिली अज्ञात मछलियों से रहें सावधान, जांच पूरी होने तक सेवन न करें

गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…

1 day ago