Categories: Utility

ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधा तक सुगम होगा सफर , सोमवार को सीएम देंगे 69.58 करोड़ की सौगात

Estimated reading time: 1 minute

दो किमी सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पूरा, दोनों तरफ बने ड्रेन; एक माह में रोड कनेक्टिविटी की तीसरी बड़ी परियोजना होगी जनता को समर्पित
गोरखपुर।
गोरखपुर में सड़क कनेक्टिविटी का दायरा लगातार मजबूत हो रहा है। चौड़ी और बेहतर सड़कों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण परियोजना सोमवार को जनता को समर्पित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अगस्त को गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की गई सड़क का लोकार्पण करेंगे। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे ग्रीन सिटी समेत आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी, वहीं माधोपुर बंधा तक पहुंचने के लिए भी बेहतर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर) से निकलने वाली यह सड़क ग्रीन सिटी और पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-2 ने कराया है। निर्माण के दौरान सड़क को मजबूत बनाने के साथ जलनिकासी की समस्या के समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया है। सड़क के दोनों ओर ड्रेन का निर्माण कराया गया है, जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रहेगी और सड़क के टिकाऊपन में भी मदद मिलेगी।
कॉलोनियों को भी मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ग्रीन सिटी और आसपास तेजी से विकसित हो रही आवासीय कॉलोनियों के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सड़क के चौड़ीकरण से यहां जाम और आवागमन की समस्या कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही माधोपुर बंधा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को मुख्य मार्ग के मुकाबले एक सुगम विकल्प मिलेगा। सड़क के सुदृढ़ीकरण से बरसात समेत अन्य मौसम में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
एक माह में तीसरी बड़ी रोड कनेक्टिविटी परियोजना
गोरखपुर में बीते एक माह के भीतर सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह तीसरी बड़ी सौगात होगी। इससे पहले 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 11.6 किलोमीटर लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था।
इसके बाद 23 जुलाई को उन्होंने जिले के पहले 2.6 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया था। 429.49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस फ्लाईओवर के साथ पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक 278 करोड़ रुपये की लागत से बनी फोरलेन सड़क भी जनता को समर्पित की गई थी।
अब 10 अगस्त को 69.58 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क परियोजना के लोकार्पण के साथ गोरखपुर की सड़क व्यवस्था में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ जाएगी। लगातार पूरी हो रही इन परियोजनाओं से शहर के बाहरी क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोरखनाथ मंदिर में बुधवार से सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की पुण्यस्मृति में होगा ज्ञानयज्ञ, मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास सुनाएंगे कथा गोरखपुर। ब्रह्मलीन…

1 day ago

Gorakhpur CM Yogi करेंगे 8 करोड़ के महिला शरणालय का लोकार्पण, किशोर गृह का निरीक्षण

8.05 करोड़ रुपये से बने राजकीय महिला शरणालय में 100 महिलाओं के रहने की व्यवस्था,…

2 days ago

महराजगंज की गाय ने जीत लिए 1.51 लाख रुपये, जानिए कैसे मिला इतना बड़ा इनाम

‘रंगीलो काशी’ राष्ट्रीय पशु मेले में गोरखपुर मंडल की महिला पशुपालक रूपा देवी की जर्सी…

2 days ago

Gorakhpur Terracotta: गोरखपुर की माटी अब वैश्विक बाजार में, यूपीआईटीएस में लगेंगे चार स्टॉल

25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे देश-विदेश के खरीदार और कारोबारी; ओडीओपी…

2 days ago

जन्मदिन की पार्टी के बाद एम्स के छात्रों में टकराव, पुलिसकर्मियों से भी उलझे

गोरखपुर के होटल में जन्मदिन पार्टी के बाद सड़क पर हुआ हंगामा, आठ एम्स छात्रों…

3 days ago

यूपीआईटीएस में लिट्टी-चोखा, लहसुन वाले छोले-समोसे, खुरमा और रामकटोरी के स्वाद का होगा जलवा

  ओडीओसी में शामिल गोरखपुर मंडल के पारंपरिक व्यंजनों के लगेंगे स्टाल   गोरखपुर। पूर्वी…

4 days ago