रोटरी क्लब ने पौधारोपण कर दिया हरियाली बढ़ाने का संदेश वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रोपे पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से रविवार को नौका विहार स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान रोटरी सदस्यों, चिकित्सकों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन दिनेश गर्ग ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली के बीच पौधारोपण समय की जरूरत बन गया है।
उन्होंने कहा कि पौधा लगाना शुरुआत भर है। उसकी देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा कर उसे वृक्ष का रूप देना ही वास्तविक सफलता है। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण देने का काम करेंगे।


रोटरी क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीर आर्य ने कहा कि क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है। पौधारोपण का उद्देश्य केवल परिसर को हरा-भरा बनाना नहीं, बल्कि लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
क्लब के सचिव रोटेरियन शुभेंदु श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष जीवन और पर्यावरण संतुलन का आधार हैं। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम निदेशक रोटेरियन अमित बथवाल ने कहा कि पौधारोपण को सिर्फ एक दिन के अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
पर्यावरण निदेशक रोटेरियन नीरज अस्थाना ने जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम उपयोग और स्वच्छता को भी पर्यावरण संरक्षण का अहम हिस्सा बताया। अभियान के चेयरमैन रोटेरियन सज्जन माथुर ने लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी और देखभाल का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अनूप अग्रवाल, मंकेश्वर नाथ पांडेय, डॉ. आरपी शुक्ल, महावीर कंदोई, सतीश राय, डॉ. वाई. सिंह सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोरखपुर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, 4 सितंबर शाम छह बजे से डायवर्जन

गोरखपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, शहर के प्रमुख चौराहों से बदले…

16 hours ago

नेपाल में तीन गुने दाम पर बिक रही यूरिया! महराजगंज सीमा पर पगडंडियों से खाद तस्करी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। सीमा की…

16 hours ago

निधन के बाद भी रोशनी बांट गए रामेश्वर दत्त मिश्र, नेत्रदान से दो युवाओं की दुनिया हुई रोशन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुत्र आशुतोष मिश्र सम्मानित, पिता की आंखों से मिली नई जिंदगी…

17 hours ago

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम में 78 प्रतिशत नए चेहरे, संगठन में बड़ा फेरबदल

चार महामंत्री, 10 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए; कार्यसमिति का भी विस्तार गोरखपुर। भाजपा ने…

17 hours ago

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक होंगे सम्मानित गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार

गोरखपुर। शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए…

23 hours ago

नेपाल की बाढ़ के पानी में मिली अज्ञात मछलियों से रहें सावधान, जांच पूरी होने तक सेवन न करें

गोरखपुर। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में आए पानी…

1 day ago