Categories: Health

नीरज चोपड़ा के सम्मान में किया रक्तदान: रोटरी क्लब युगल और गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक की साझेदारी से जरूरतमंदों को मिलेगी मदद

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। ट्रैक और फिल्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा मे भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के सम्मान मे रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। गुरुद्वारा जटाशंकर के प्रांगण मे रोटरी क्लब युगल ओर गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक की तरफ से बृहद रक्त दान शिविर गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा को समर्पित किया गया। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 मे 87.58 मीटर भाला फेंककर देश का नाम का रोशन किया है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ .अवधेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान स्वयं को निरोगी रखने का सबसे अच्छा उपाय है। किसी भी व्यक्ति के शरीर में रक्त मुख्य अवयव है, रक्त के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है और रक्त की भी अपनी आयु है, उसके बाद नया रक्त उसका स्थान लेता है, इस रक्त का लगातार बनना और शुद्ध रहना अति आवश्यक है। सर्जरी, दुर्घटना, एनीमिया, एप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया या अन्य गंभीर रोगों में रोगी को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए रक्तदाताओं की भीज़रूरत पड़ती है जो स्व— रक्तदाताओं के रक्तदान से पूरी होनी चाहिए।

खुद को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा उपाय
रक्तदान — महादान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी और अग्रणी रक्तदाता सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि रक्त देना दूसरों को स्वस्थ रखने के साथ साथ अपने को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा उपाय है और बड़ा पुण्य का कार्य है ।
प्रसिद्ध समाजसेवी और वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रूप कुमार बनर्जी जिन्होंने 69 बार रक्तदान कर एक आदर्श स्थापित किया है, उन्होंने कहा रक्तदान से नया खून बनता है। अनेक रोगों से बचाव भी होता है। चार व्यक्तियों को जीवनदान मिलता है, तो क्यों हम रक्तदान न करें, क्यों न हम पुण्य के भागीदार बनें, क्यो न हम किसी अनजान व्यक्ति को जीवनदान देने का आत्मिक सुख प्राप्त करें।

हर माह आयोजित होने चाहिए रक्तदान शिविर
रोटरी क्लब गोरखपुर युगल अध्यक्ष रो. अनुराग अग्रवाल ने रोटरी युगल के संकल्प को व्यक्त करते हुए कहा अधिकतम रक्तदान के लिए रोटरी युगल प्रतिबद्ध है, लोगों में रक्तदान को लेकर भय को दूर कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करना ही हमारा लक्ष्य है, हमारा प्रयास है की हर माह रक्तदान शिविरों का आयोजन हो।
सचिव रो. राकेश अग्रवाल ने सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर युवा, रोटरैक्ट क्लब गोरखपुर वारियर्स, अंजना फाउंडेशन के रक्तदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया, सबके सम्मिलित प्रयास से ही यह कार्यक्रम सफल हुआ। ब्लड बैंक की कांउंसलर शोभा राय ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए सम्मान स्वरुप की—चेन, मास्क और सम्मान पत्र दिया। रक्तदान शिविर में जशपाल सिंह, पप्पू वर्मा, अनमोल खेमका, विवेक वर्मा, पुष्पा संचित, संजय, उज्जवल के साथ 63 लोगो ने रक्तदान किया। डॉ. हरिशंकर उपाध्याय ने सभी रक्तदाताओं का चिकित्सिय प्ररीक्षण किया जिसमे ब्लड प्रेशर, पल्स, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जांच भी की गई। कार्यक्रम को तकनीशियन चंद्रेश्वर यादव, घनश्याम पांडेय, रूबी सहित रत्नेश तिवारी, उत्सव पोद्दार, विवेक श्रीवास्तव, सचिन मित्तल, अतुल खेतान, नीलम अग्रवाल, शालिनी अनुराग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

5 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

5 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

5 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago