Categories: Health

गोरखनाथ ब्लड बैंक ने गुणवत्ता सिद्ध करते हुए दूसरी बार लगातार बनाया कीर्तिमान, BEQAS ने दिया सौ फीसदी अंक

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। नाथ पंथ एवं गोरक्षपीठ द्वारा संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के अंतर्गत वर्ष 2005 में स्थापित हुए गोरखनाथ ब्लड बैंक अपने स्थापना काल से ही नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है । अपनी कार्यप्रणाली एवं उच्च गुणवत्ता के कारण रक्तधान विभाग में चर्चा का विषय है। साथ ही ब्लड बैंक के विनियामक संस्थाओं जैसे औषधि विभाग, रक्त संचरण परिषद तथा नाको आदि भी अब इसे स्वीकार करने लगे हैं । इस ख्याति का कारण ब्लड बैंक का प्रदर्शन एवं उसका रिपोर्ट कार्ड है। वर्ष 2005 से 31 मार्च, 2022 तक कुल 3,73,954 ( तीन लाख तिहत्तर हजार नौ सौ चौवन ) यूनिट रक्त की आपूर्ति हुई है। यहां अब तक कुल 2,67,100( दो लाख सड़सठ हजार एक सौ ) रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है। वहीं वर्ष 2008 से 31मार्च ,2022 तक कुल प्लेटलेट्स 1,03,487 ( एक लाख तीन हजार चार सौ सतासी ) है।

यहां पर्याप्त संख्या में विश्वस्तरीय उपकरण है। वहीं यह ब्लड बैंक भविष्य में राष्ट्रीय हीमोफीलिया संगठन के माध्यम से रोगियों को सुविधा उपलब्ध कराएगा, थैलेसीमिया इकाई की स्थापना तथा अंग प्रत्यारोपण से संबंधित ( Tissue matching ) आदि को इन्हें शीघ्रताशीघ्र करने का प्रयास करेगा ।

डॉ. अवधेश अग्रवाल
( ब्लड बैंक प्रभारी )
गुरू श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय गोरखपुर।

ब्लड बैंक के भार को देखते हुए तथा इसकी गुणवत्ता को परखने पूरे देश में राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद के द्वारा यह कार्य कुछ स्थानों पर कराया जा रहा है । उत्तर भारत में एक संप्रेषण ( रिफरल ) प्रयोगशाला जो जयपुर में स्थित है उससे ब्लड बैंक को संबद्ध किया गया है । Institute of Quality and Accreditation jaipur तथा BEQAS यह संस्था सरकार द्वारा प्रमाणित है। यह सभी मानकों को पूरी करती है तथा ब्लड बैंक उन सभी जांचों को पुनः करके वही नमूना वापस भेज देती है, उसके पश्चात Beqas दोनों परिक्षण परिणामों का मिलान करते हैं तथा ब्लड बैंक के द्वारा किए गए परीक्षण उनके अनुकूल हैं इसका अंकों के आधार पर गुणवत्ता का निर्धारण करते हैं। यह कार्य वर्ष में तीन बार किया जाता है । हाल ही में संपन्न हुए इस परीक्षा का परिणाम 12 अप्रैल, 2022 को प्राप्त हुआ है। यह गोरखपुर, पूर्वांचल व पूरे प्रदेश के लिए एक गौरव का विषय है कि गोरखनाथ ब्लड बैंक 520 में से 520 अंक यानि 100% अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल किया है।
यह उपलब्धि 13 दिसंबर, 2021 को भी प्राप्त हुई थी। इस तरह ब्लड बैंक लगातार दूसरी बार अपना गुणवत्ता एक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह जानकारी ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अवधेश अग्रवाल ने दी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

4 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

4 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

4 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago