Estimated reading time: 0 minutes
संवाददाता
गोरखपुर। यदि आप के मेहनत की गाढ़ी कमाई लेकर बैंक भाग गए हैं तो अब राहत की खबर है। शासन के निर्देश पर भगोड़े बैंकों का पैसा वापस दिलाने के लिए सरकार प्रदेश ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। सभी तहसीलों में फार्म जमा कराने के बाद लोगों का पैसा वापसस दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
तहसील से मिली जानकारी के अनुसार तहसील में नाजिर को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है। वह सभी लोगों के जमा पैसे के संबंध में आवेदन पत्र लेंगे। इसके प्रमाण के रूप में मैच्योरिटी के साथ अन्य कागजात देने होंगे। ताकि डूबे हुए पैसों को सरकार उनके खातों में भेजने के लिए विचार कर सके। यह तभी संभव होगा जब भगोड़े बैंकों व कंपनियों की डिटेल आप अपने संबंधित तहसीलों में नाजिर के पास जमा करा देंगे। सदर तहसील में एक अगस्त नाजिर मसीउद्दीन के पास फार्म जमा करने वालों की लंबी लाइन लग रही है।
शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह को निर्देशित किया था कि इस संबंध में कार्रवाई करें। जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ने तहसील सदर के नाजिर मसीउद्दीन को नामित करते हुए फार्म जमा करने का निर्देश दिया। इसमें सहारा इंडिया बैंक के अतिरिक्त अन्य सभी फाइनेंस कंपनियों से रुपये वापस पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। सदर तहसील के नाजिर ने बताया कि आवेदकों का फार्म जमा होने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…
View Comments
सहारा फाइनेन्स से पैसा निकलवाने का प्रासेस क्या है सर