Categories: Crime

भाजपा नेता बृजेश सिंह मर्डर कांड में बहादुर चौहान पर लगी रासुका, जेल में है अभियुक्त

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के भाजपा नेता बृजेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित बहादुर चौहान के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हुई है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने रासुका की अनुमति दे दी है। बहादुर चौहान और उसके साथी जेल में बंद हैं। मर्डर में शामिल सुपरी किलर को बरेली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। गुलरिहा पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती बरती जाएगी।

पंचायत चुनाव के प्रचार से लौटते समय की हत्या
दो अप्रैल की रात गुलरिहा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के मूल निवासी भाजपा नेता बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह नारायणपुर से अपने मेडिकल कॉलेज स्थित आवास जा रहे थे। पासवान परिवार के बेहद करीबी बृजेश सिंह मर्डर कांड से पूरा इलाका थर्रा उठा। सीसीटीवी कैमरे बंद होने से तरह—तरह के सवाल उठे। लेकिन जांच में पिपराइच के जंगल औराही टोला गजराज निवासी बहादुर चौहान, गुलरिहा के नारायनपुर निवासी रामसमुझ, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के जड़ार गांव निवासी जितेन्द्र सिंह, और इसी गांव के दिवाकर सिंह उर्फ गोलू, गोरखनाथ के रामजानकी नगर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता, पंजाब अमृतसर के रविन्द्र नगर तरनतारन रोड निवासी राजवीर उर्फ राजू उर्फ मलक सिंह, यहीं के रहने वाले सतनाम सिंह उर्फ छिद्दु उर्फ शैलेन्द्र सिंह का नाम प्रकाश में आया। करोड़ों रुपए की भूमि के सौदेबाजी में रोड़ा बन रहे बृजेश सिंह की हत्या की साजिश बहादुर चौहान ने गढ़ी थी। क्योंकि उसने भूमि का एग्रीमेंट करा लिया था। इसलिए पंचायत चुनाव के दौरान उनको निपटाने की साजिश रची गई।

गोरखपुर जेल में बहादुर, बरेली में बंद हैं सुपारी किलर
हत्या की छानबीन में पुलिस ने बहादुर चौहान, रामसमुझ, जितेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, दिवाकर सिंह उर्फ गोलू को पकड़ लिया। तभी शूटरों का नाम सामने आया। पुलिस की एक टीम पंजाब भेजी गई। पंजाब गई क्राइम ब्रांच और गुलरिहा पुलिस की टीम ने एक को पकड़कर पंजाब पुलिस की कस्टडी में दे दिया। लेकिन मौका पाकर आरोपित फरार हो गया। कई दिनों तक पंजाब में खाक छानकर पुलिस टीम गोरखपुर लौट आई। बाद में बरेली में पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इस मामले में सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। जिला कारागार में बंद बहादुर चौहान के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत कार्यवाही की। उसे नोटिस का तामिला भी कराया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

9 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

9 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

10 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago