Categories: CrimeLatest News

Gorakhpur : गुलरिहा में भाजपा सांसद के करीबी, पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के नरायणपुर में शुक्रवार की रात भाजपा सेक्टर प्रभारी और पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस बार पंचायत चुनाव में वह प्रधान पद के दावेदार थे। उनकी हत्या की सूचना पर पहुंचे समर्थकों ने हंगामा किया। एसएसपी ने जल्द घटना का पर्दाफाश करने का दिलासा देकर लोगों शांत कराया। चुनावी रंजिश और प्रॉपर्टी के विवाद में भाजपा नेता की हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

शनिवार को करने वाले थे पर्चा दाखिला
नरायनपुर गांव के पूर्व प्रधान 52 वर्षीय बृजेश सिंह का मेडिकल कालेज रोड पर मोगलहा के पास मकान है। ग्राम प्रधान की सीट सामान्य होने पर इस बार दावेदार थे। शनिवार को नामांकन के लिए उन्होंने पर्चा भी खरीद लिया था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे लोगों से मिलकर वह अपनी बाइक से मोगलहा स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। तभी हमलावरों उनको घेरकर सीने और सिर में गोली मार दी।गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोग गंभीर हाल में मेडिकल कालेज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने ही बड़ी संख्या में उनके करीबी और रिश्तेदार जुट गए।

प्रापर्टी डीलर से हुआ था बृजेश का विवाद
पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्या को लेकर पुलिस उलझ गई है। चुनावी रंजिश के साथ ही प्रापर्टी के विवाद को घटना की वजह मानकर पुलिस जांच कर रही है। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका प्रापर्टी को लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि अपने अच्छे व्यवहार के कारण वह सभी में लोकप्रिय थे।

पिता रह चुके गुलरिहा के थानेदार
बृजेश सिंह के पिता गुप्तेश्वर सिंह गुलरिहा के थानेदार रह चुके थे। बृजेश का सांसद कमलेश पासवान के परिवार से भी करीबी रिश्ता था। वाराणसी, ढेबरूवा के मूल निवासी गुप्तेश्वर सिंह पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के तौर पर गोरखपुर आए थे। मेडिकल कालेज के पास मोगलहा में उन्होंने मकान बनवा लिया। वह 1972 में गुलरिहा के थानेदार बने। 1987 में गुलरिहा थाने से रिटायर हो गए थे। गुलरिहा के नारायनपुर गांव में भी उन्होंने मकान बनवाया और जमीन खरीदी। गुप्तेश्वर सिंह काफी नामी थे जिसके फायदा परिवार को भी मिला। उनके बेटे बृजेश सिंह 2010 में नारायनपुर गांव से प्रधान बन गए। पिछली बार की सीट पिछड़ी हो गई थी। इस बार फिर नारायनपुर की प्रधानी की सीट सामान्य है। बृजेश सिंह की मां भी बीडीसी सदस्य रह चुकी हैं। वह भी इस बार बीडीसी के लिए पर्चा ली थीं। शनिवार को ही मां और बेटे का पर्चा दाखिला होना था।

मेडिकल कालेज में पत्नी हैं कर्मचारी
बृजेश सिंह की पत्नी मेडिकल कालेज में कर्मचारी हैं। बृजेश सिंह की मेडिकल कालेज के पास मेडिकल स्टोर की दुकान भी है। बृजेश सिंह के छह भाई और एक बहन थे। वह अपने भाइयों में दूसरे नम्बर पर थे। बृजेश सिंह की एक बेटी और दो बेटे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने कई लोगों को उठाया। बृजेश की हत्या से उनके घर में कोहराम मच हुआ है।

तीन गिरफ्तार, एक की तलाश
बृजेश सिंह मर्डर कांड में परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। परिजनों ने सुनील श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव और राम समूझ को नामजद किया। रात में ढाई बजे तक घटनास्थल पर मौजूद रहे एसएसपी ने टीम गठित करके अभियुक्तों को पकड़ने का निर्देश दिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों पकड़ लिया है। एक अन्य की तलाश में सरगर्मी से की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट: आशुतोष मिश्रा

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago