Gorakhpur: निखरेगी गोरखपुर के “मरीन ड्राइव” की सूरत, सीएम योगी ने खोला खजाना

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दशकों से उपेक्षित रामगढ़ झील को भव्य पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दे दी है। कोई इसकी तुलना मुंबई के मरीन ड्राइव से करता है, तो कोई जुहू चौपाटी से। अब इस झील की रंगत और निखरने वाली है। झील के पश्चिमी और दक्षिणी छोर की तरह ही उत्तरी छोर को भी विकसित किया जाएगा। यहां नालों की टैपिंग कर गंदे पानी का प्रवाह रोका जाएगा। साथ ही समानांतर करीब 2.5 किलोमीटर की लंबाई में तीन मीटर चौड़ा बांध भी बनेगा। जल्द ही रामगढ़ झील रिंग रोड की सैर का भी खूबसूरत स्थान बन जाएगा।

— पैडलेगंज से मोहद्दीपुर पुल तक इंटरसेप्टिंग सीवर और समानांतर बांध का होगा निर्माण
— नए कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 34 करोड़ से अधिक रुपए की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 मार्च को केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास रामगढ़ ताल के समीप निर्माणाधीन सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ ताल का अवलोकन भी किया। गोरखपुर दौरे से लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने रामगढ़ताल के उत्तरी छोर, पैडलेगंज से मोहद्दीपुर आरकेबीके तक इंटरसेप्टिंग सीवर और समानान्तरण बंधे के निर्माण के लिए धनराशि 34 करोड़ 19 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। कार्य योजना के मुताबिक रामगढ़ ताल के खूबसूरत नजारे के लिए अब 2.5 किलोमीटर लंबा बांध पाथ वे या व्यू पॉइंट के रूप में बनेगा। धन मिल जाने से पैडलेगंज से आरकेबीके तक तीन मीटर चौड़ा बांध बनाया जाएगा। बांध और इंटरसेप्टिंग सीवर बन जाने से ताल में आसपास की नालियों से आ रहा कचरा प्रवाहित नहीं होने पाएगा और ताल की सुंदरता और निखर उठेगी। बांध के निर्माण से ताल के किनारे रिंग रोड की परिकल्पना पूरी तरह साकार हो जाएगी। रिंग रोड का काम पूरा होने पर ताल के चारों ओर भ्रमण कर इसकी खूबसूरती का दीदार किया जा सकेगा। विकसित हो रहे नए क्षेत्र में बांध (पाथ वे) पर पौधरोपण और बैठने के लिए बेंच बनाने की भी योजना है। रामगढ़ ताल के पश्चिमी और दक्षिणी छोर का विकास होने के साथ ही मोहद्दीपुर में आरकेबीके से सहारा इस्टेट तक पौने चार किलोमीटर की लम्बाई में सड़क बनाई गई है।

पूरे शहर में सीवर लाइन बिछाने की योजना
गोरखपुर महानगर का तेजी से विस्तार नब्बे के दशक से होने लगा था, लेकिन महानगरीय बुनियादी सुविधाओं के नाम पर कहने को बहुत कुछ नहीं था। सीवर लाइन जैसी बुनियादी सुविधा की कभी सुध ही नहीं ली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दिशा में गम्भीरता से प्रयास किए। उनकी पहल पर अमृत योजना के तहत शहर के पूर्वी छोर पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। सीवर लाइन का आच्छादन पूरे शहर में किए जाने की कार्य योजना पर भी कार्य हो रहा है।

दिसंबर तक पूरा होगा सीवर लाइन का कार्य
28 मार्च को मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली थी। कार्यदायी संस्था जल निगम के मुताबिक अमृत योजना के तहत शहर पांच वार्डों महादेव झारखंडी टुकड़ा नम्बर एक, दो, इंजीनियरिंग कॉलेज, झरना टोला और गिरधरगंज में सीवर लाइन का निर्माण दो जोन में बांटकर किया जा रहा है। सीवर लाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत अक्टूबर 2018 में हुई थी, दोनों जोन मिलाकर अब तक 70 प्रतिशत सीवर लाइन का कार्य कराया जा चुका है। दिसम्बर 2021 तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

19 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

19 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago