Categories: Crime

राजघाट थाना के हिस्ट्रीशीटर बने डॉ. कफील, रासुका में जा चुके हैं जेल

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन कांड के आरोपित डॉ. कफील सहित 81 लोगों की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोल दी है। डॉ. कफील के खिलाफ राजघाट में कार्रवाई हुई है। डॉक्टर कफील के खिलाफ इस एक्शन से हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले ट्रैक्टर चलाते हुए डॉ. कफील की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके पूर्व भड़काऊ भाषण देने के आरोप में डॉ. कफील के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। रासुका में आठ माह तक उनको मथुरा जेल में बंद रहना पड़ा था। तब इलाहाबाद उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के आदेश के बाद उनकी रिहाई हो सकी। उन पर आरोप लगा कि 12 दिसंबर 2019 की शाम डॉ. कफील ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर छात्रों के बीच अपना भाषण दिया। इसके बाद एएमयू में हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसी मामले में दिसंबर महीने के अंत में थाना सिविल लाइन में डॉ. कफील के खिलाफ लोक व्यवस्था भंग करने, भड़काऊ संबोधन करने, कानून और व्यवस्था भंग करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। 

नए हिस्ट्रीशीटरों में इनका नाम हुआ शामिल
राजघाट एरिया में रहने वाले डॉ. कफील, खोराबार के राणा प्रताप सिंह, बच्चा बाबू उर्फ अजय गुप्ता, अभिषेक राजभर, रामगढ़ताल इलाके के अमित , सागर गौड़, सन्नी, सोनू यादव, दुर्गेश कुमार, शाहपुर के प्रवीण पांडेय, विवेक कुमार, कोतवाली के अंकित कुमार शर्मा, चंदन उर्फ हर्ष चौहान, एहतेशाम खान, तिवारीपुर के आशीष पासवान, गणेश गौड़, मंटू उर्फ विशाल निषाद, अजीत यादव, महताब, अजमत उल्लाह, कैंट इलाके के धीरू पासवान, विवेक चौहान, विवेक विश्वकर्मा, राजकुमार, रवि कुमार, कैंपियरगंज के अतिकुर्रहमान, दुर्गेश यादव, सुरेंद्र यादव, गुलरिहा के मनौव्वर अली, चंदा, संदीप प्रजापति, राम सिंह यादव, मुन्ना चौहान, अविनाश जायसवाल, योगेंद्र निषाद, बांसगांव के धर्मवीर, विनोद यादव, गगहा की रिंकी उर्फ गोस्वामी, अर्जुन जायसवाल, बेलीपार के शैलेंद्र यादव, जयगोपाल, अच्छेलाल, विशाल गुप्ता, गोला के विजेंद्र नरायण, मोतीलाल विश्वकर्मा, चंदन राय, बड़हलगंज के जुबेर कुरैशी, सोनू यादव, भोला कुरैशी, पंकज राय, मयंक, राजन तिवारी, विशाल राय, उरूवा अतुल पांडेय, दुर्गेश यादव, बलराम तिवारी, अर्जुन, बेलघाट धार्मेंद्र कुमार, खजनी के नृपचंद, दिग्विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र, गोलू प्रजापति, सिकरीगंज के करीम अंसारी, वाल्मीकि शुक्ला, सहजनवां के शक्ति यादव, श्रवण कुमार, सत्यपाल यादव, यदुनंदन यादव, सुधांशु द्विवेदी, चौरीचौरा के ईश्वर चंद जायसवाल, अरविंद सिंह, प्रवीण चौधरी, छठ्ठू राठौर, विशाल जायसवाल, झंगहा के झीनक, पिपराइच के सूरज चौहान, दिलीप, सद्दाम हुसैन, दिनेश यादव, मंटू उर्फ आकाश का नाम शामिल हुआ है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago