Categories: PoliticsState News

दिल्ली में प्रियंका से मिले गोरखपुर के डॉ. कफील

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के आरोप में जेल से छूटे डॉ. कफील ने परिवार के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान वह काफी खुश नजर आए। अपनी मुलाकात की तस्वीरें डॉ. कफील ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रासुका में निरुद्ध् डॉ. कफील की रिहाई का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था।

डॉ. कफील ने जताया आभार
उनके जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोबाइल पर बातचीत की थी। डॉक्टर के साथ—साथ उन्होंने उनके परिवार का भी हालचाल लिया था। तब कांग्रेस महासचिव ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। सोमवार को दिल्ली में डॉ.कफील ने अपने परिवार के साथ उनसे मिलकर आभार जताया। उनके साथ उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम भी मौजूद रहे।


कांग्रेस ने चलाया था अभियान
डॉ.कफील की रिहाई के लिए कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश में अभियान चलाया था। प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान और विरोध प्रदर्शन किए गए। विधानसभा सत्र के दौरान भी कांग्रेस विधायक डॉ.कफील की रिहाई की मांग सरकार से करते रहे। यहां बता दें कि एक सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डॉ. कफील की रिहाई का आदेश जारी किया था। रासुका की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए तत्काल रिहा करने के आदेश दिए थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन साल पूर्व हुए आक्सीजन कांड में डॉ. कफील का नाम चर्चा में आया। तभी से उन पर सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप भी लग रहे हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

3 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago